लाइव टीवी

मानसिक तनाव के बावजूद IPL सुपरस्‍टार बने Glenn Maxwell, इतनी महंगी कीमत पर पंजाब ने खरीदा

Updated Dec 19, 2019 | 17:04 IST

Glenn Maxwell IPL 2020: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल पर आईपीएल में एक बार फिर करोड़ों की बारिश हुई है। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

Loading ...
Glenn maxwell

कोलकाता: किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च करके ग्लैन मैक्सवेल अपने नाम किया है। 2 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जमकर भिड़ंत हुई। ऐसे में अंत में बाजी पंजाब के हाथ लगी जिसके पास खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा पैसे पर्स में थे। 

आईपीएल में 7 सीजन खेल चुके मैक्सवेल ने अबतक 69 मैच में 7 बार नाबाद रहते हुए 22.90 के साधारण औसत और 161.13 के स्ट्राइक रेट से 1379 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 69 मैच में 38.18 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। 

मैक्सवेल का प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा नहीं रहा है। उनपर हर बार टीमें बड़ी बोली लगाती हैं लेकिन वो अंत में टीम के लिए कारगर साबित नहीं हो पाते हैं।  मैक्सवेल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियन्स के लिए खेल चुके हैं। किंग्स इलेवन पंजाब में उनकी वापसी हुई है। पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स ने 9 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने टीम में शामिल किया था।  
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल