लाइव टीवी

श्रीलंका के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 6 गेंद में ऐसे पलटी बाजी

Updated Oct 30, 2021 | 19:53 IST

ऐसा रहा श्रीलंका और द. अफ्रीका के बीच शारजाह में खेले गए रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर का हाल। ऐसे हुआ हार जीत का फैसला।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद कगिसो रबाडा और डेविड मिलर
मुख्य बातें
  • द. अफ्रीका को पारी के आखिरी ओवर में श्रीलंका के खिलाफ बनाने थे 6 गेंद में जीत के लिए 15 रन
  • डेविड मिलर और कगिसो रबाडा थे मैदान पर
  • लहुरू कुमारा के ओवर में मिलर और रबाडा ने पलट दी हारी बाजी

शारजाह: शुक्रवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की मैच के आखिरी पलों में रोमांचक जीत का सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में भी जारी रहा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 142 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए 143 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए द. अफ्रीका ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। 

अंतिम ओवर में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 6 गेंद में 15 रन बनाने थे। द. अफ्रीका के लिए एक छोर डेविड मिलर 10 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं स्ट्राइक पर 5 गेंद में 8 रन बनाकर कगिसो रबाडा थे। आईए जानते हैं कैसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच...

6 गेंद में जीत के लिए चाहिए 15 रन, स्ट्राइक पर कगिसो रबाडा: लहिरू कुमारा ने रबाडा के शरीर पर गेंद फेंकी, लेग साइड पर शॉट मारने की रबाडा ने कोशिश की गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइनल लेग की दिशा में गई। इतने में भागकर दोनों बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया। स्ट्राइक पर डेविड मिलर आ गए। 

5 गेंद में जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 14 रन, स्ट्राइक पर मिलर: कुमारा ने 140 की गति से लेंथ गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप के बीच फेंकी लेकिन मिलर ने कमाल का शॉट जड़ा और गेंद को मिड विकेट की दिशा में छक्के के लिए पहुंचा दिया।

4 गेंद में जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 8 रन, स्ट्राइक पर मिलर: कुमारा की तेज रफ्तार ओवर पिच गेंद मिडिल स्टंप पर थी जिसे मिलर ने उठा कर मारा और गेंद सीधे सीमा रेखा के पार छह रन के लिए। लगातार दो छक्कों ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया।

3 गेंद में जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 2 रन, स्ट्राइक पर मिलर: इस बार तेजी से गेंद को पटककर कुमारा ने फेंका लेकिन गेंद मिलर के ग्लब्स पर लगी और शॉर्ट स्कवैर लेग की दिशा में गई। भागकर मिलर रबाडा ने एक रन ले लिया। स्कोर बराबर।

2 गेंद में जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 1 रन, स्ट्राइक पर रबाडा:  कुमारा की गेंद पर रूम बनाकर रबाडा ने मारने का प्रयास किया लेकिन चूक गए गएंद उनके बल्ले का किनारा लेकर थर्ड की दिशा में सीमा रेखा के पार पहुंची और इस तरह द. अफ्रीका ने 1 गेंद और 4 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल