लाइव टीवी

IPL GT Team 2022 Players List: इन खिलाड़ियों के साथ पहली बार आईपीएल में उतरेगी गुजरात टाइटन्स, नीलामी के बाद ऐसी है पूरी टीम

Updated Feb 13, 2022 | 22:44 IST

IPL GT Team 2022 Players List, Full Squad: आईपीएल के मैदान में पहली बार गुजरात टाइटन्स की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इन खिलाड़ियों के साथ अपना दम दिखाने उतरेगी। नीलामी के बाद ऐसी है हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम।

Loading ...
गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम आईपीएल 2022
मुख्य बातें
  • गुजरात टाइटन्स की टीम ने तीन खिलाड़ियों को किया था नीलामी से पहले रिटेन
  • अहमदाबाद की टीम 52 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी नीलामी में
  • 7 विदेशी सहित कुल 22 खिलाड़ियों के लिए अहमदाबाद की टीम में जगह थी खाली, नहीं भर पाई पूरी जगह

IPL GT Team 2022 Players List, Squad: आईपीएल 15 में शामिल की गई दो नई टीमों में से एक अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को गुजरात टाइटन्स नाम दिया गया है। टीम ने आईपीएल नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऐलान किया था जिसमें मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान और टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल शामिल हैं। टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक के हाथों में टीम की कमान सौंपी है। 

तीन खिलाड़ियों को किया था रिटेन
गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़, राशिद खान को 15 करोड़, और शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। नीलामी से पहले उसके पर्स में कुल 52 करोड़ रुपये बचे हैं। तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने में गुजरात ने 38 करोड़ रुपये की मोटी राशि खर्च कर दी है। ऐसे में उसकी नजर 7 विदेशी सहित कुल 22 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करने पर है। टीम में बतौर हेड कोच आशीष नेहरा जुड़े हैं। नीलामी के बाद ऐसी है गुजरात टाइटन्स की टीम।

लोकी फर्ग्युसन के लिए खर्च किए 10 करोड़
गुजरात टाइटन्स ने पहले दिन सबसे बड़ी खरीदारी लोकी फर्ग्यूसन के रूप में की। कीवी गेंदबाज को टीम में शामिल करने के लिए गुजरात ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं राहुल तेवतिया को अपनी टीम में जगह देने के लिए 9 करोड़ रुपये भी गुजरात ने खर्च किए। मोहम्मद शमी, जेसन रॉय,अभिनव सदारंगिनी और नूर अहमद सहित कुल 7 खिलाड़ियों की खरीदारी गुजरात ने पहले दिन की। गुजरात ने अपनी दल में कुल 23 खिलाड़ियों को शामिल किया। लोकी फर्ग्यूसन उनकी टीम के नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। 

गुजरात टाइटन्स (GT) [Gujarat Titans Squad and Players FULL list]

रिटेन खिलाड़ी:हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: जेसन रॉय( 2 करोड़),अभिनव सदारंगिनी(2.6 करोड़), राहुल तेवतिया( 9 करोड़), लोकी फर्ग्युसन( 10 करोड़), मोहम्मद शमी(6.25 करोड़), नूर अहमद (30 लाख), आर साई किशोर( 3 करोड़),डोमिनिक ड्रेक्स(1.1 करोड़), विजय शंकर(1.4) करोड़), जयंत यादव(1.7 करोड़), यश दयाल(3.2 करोड़), दर्शन नालकंडे(20 लाख), अल्जारी जोसेफ(2.4 करोड़), प्रदीप सांगवान(20 लाख), डेविड मिलर(3 करोड़) रिद्धिमान साहा(1.9 करोड़), मैथ्यू वेड(2.4 करोड़), गुरकीरत सिंह(50 लाख), वरुण एरोन(50 लाख), बी साई सुदर्शन(20 लाख)

GUJARAT TITANS (GT) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- गुजरात टाइटन्स

सीरियल नंबर खिलाड़ी देश  बेस प्राइज नीलामी कीमत
1 हार्दिक पांड्या भारत   15 करोड़(रिटेन)
2 राशिद खान अफगानिस्तान   15 करोड़( रिटेन)
3 शुभमन गिल भारत   08 करोड़(रिटेन)
4 जेसन रॉय इंग्लैंड 2 करोड़ 02 करोड़
5 अभिनव सदारंगिनी भारत 20 लाख  2.60 करोड़
6 राहुल तेवतिया भारत 40 लाख 09 करोड़
7 लोकी फर्ग्युसन न्यूजीलैंड 2 करोड़ 10 करोड़
8 मोहम्मद शमी भारत 2 करोड़ 06.25 करोड़
9 नूर अहमद  अफगानिस्तान 30 लाख 30 लाख 
10 आर साई किशोर भारत  20 लाख 3 करोड़
11 डोमिनिक ड्रेक्स वेस्टइंडीज 75 लाख 1.1 करोड़
12 विजय शंकर भारत 50 लाख 1.4 करोड़
13 जयंत यादव भारत 1 करोड़ 1.7 करोड़
14 यश दयाल  भारत 20 लाख  3.2 करोड़
15 दर्शन नालकंडे भारत 20 लाख  20 लाख 
16 अल्जारी जोसेफ  वेस्टइंडीज 75 लाख 2.4 करोड़
17 प्रदीप सांगवान भारत 20 लाख 20 लाख
18 डेविड मिलर द. अफ्रीका  1 करोड़ 3 करोड़
19 रिद्धिमान साहा भारत 1 करोड़ 1.90 करोड़
20 मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ 2.4 करोड़
21 गुरकीरत सिंह भारत 50 लाख 50 लाख
22 वरुण एरोन भारत 50 लाख 50 लाख
23 बी साई सुदर्शन भारत 20 लाख 20 लाख
24        
25        

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल