लाइव टीवी

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के, क्रिस गेल का अता-पता भी नहीं

Updated Mar 11, 2020 | 10:00 IST

Longest sixes in IPL History: आइए नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्कों पर। दिलचस्प बात यह है कि गगनचुंबी छक्के जड़ने के लिए मशहूर क्रिस गेल का इस लिस्ट में नाम नहीं हैं।

Loading ...
एल्बी मॉर्केल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। लीग का पहला मैच 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच खेला जाएगा। ऐसे में आईपीएल फैंस एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को बेताब हैं। फैंस को आगामी सीजन में रन बटोरने के लिए बल्लेबाजों से लंबी हिट्स की उम्मीद होगी। लंबी हिट्स मैच को रोमांच की नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। कई बार तो गेंद स्टेडियम के बाहर भी चली जाती है। खैर, नए सीजन में तो नए रिकॉर्ड  बनेंगे ही लेकिन उससे हम आपको बताएंगे आईपीएल इतिहास के 5 सबसे लंबे छ्क्कों के बारे में। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल में सबसे लंबे छक्के किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं।

एल्बी मॉर्केल

आईपीएल में सबसे छक्का लंबा मारने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एल्बी मॉर्केल के नाम दर्ज है। मॉर्केल ने साल 2008 में पहले सीजन में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 लंब छक्का मारा था। उन्होंने ओझा की गेंद पर ऐसा छक्का जड़ा था कि गेंद चेपक स्टेडियम के बाहर चली गई थी। उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है।

प्रवीण कुमार 

सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज रहे प्रवीण कुमार का है। प्रवीण ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था। उन्होंने यूसुफ पठान की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 124 मीटर लंब छक्का जमाया था। 

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में शुमार एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने वाले तीसरे बल्लबेज हैं। पिछले 10 सालों से उनके नाम यह रिकॉर्ड कायम है। गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज चार्ल्स लेंगरवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। गिलक्रिस्ट इसके बाद सिर्फ दो सीजन और खेले थे। 

रॉबिन उथप्पा

भारत के विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा को विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने शुरुआती सीजन में कई धमाकेदार पारियां खेलीं। उन्होंने 10 साल पहले एक रिकॉर्ड जो अब भी बरकरार है। उथप्पा ने साल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे लंबा छक्का मारा था। उन्होंने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर भारतीय 120 मीटर लंबा छक्का जमाया था।

रॉस टेलर​

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। कीवी बल्लेबाज टेलर की पहचान एक शांत मिजाज के बल्लेबाज की है। लेकिन आज से 11 साल पहले 2008 में युवा रॉस ने आईपीएल में ऐसा छक्का जड़ा कि एक दशक बाद भी उनका नाम टॉप फाइव खिलाड़ियों में बना हुआ है। टेलर ने साल 2008 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए जैकब ओरम की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 119 मीटर लंबा छक्का मारा था। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल