लाइव टीवी

IPL Auction 2020 Highlights: पैट कमिंस ने रचा इतिहास, यहां जानिए आईपीएल नीलामी का पूरा हाल

Updated Dec 19, 2019 | 23:16 IST

IPL Auction 2020 Highlights: आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूरी हुई। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने।

Loading ...
IPL 2020 Auction Highlights: आईपीएल नीलामी कोलकाता में पूरी हुई
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी पूरी हुई
  • ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इतिहास रचा, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
  • आईपीएल नीलामी में ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटरों का बोलबाला रहा

कोलकाता/Updates of IPL Auction 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के खिलाफ गुरुवार को खिलाड़‍ियों की नीलामी कोलकाता में पूरी हुई। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। कमिंस ने इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स (14.5 करोड़ रुपए) का रिकॉर्ड तोड़ा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए में पैट कमिंस को खरीदा। 

हफ एडमीड्स ने नीलामी का आयोजन किया और इसमें कंगारू क्रिकेटरों का बोलबाला रहा। ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल की बल्‍ले-बल्‍ले हुई। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने कंगारू ऑलराउंडर को 10 करोड़ और 75 लाख रुपए में खरीदकर इस बार के आईपीएल का दूसरा सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (10 करोड़), वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्‍डन कॉट्रेल (8.5 करोड़ रुपए) और ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कोल्‍टर नाइल (8 करोड़ रुपए) ने इस बार की नीलामी के टॉप-5 सबसे महंगे खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट पूरी की।

कई भारतीय क्रिकेटरों का भी भाग्‍य बदला। पीयूष चावला को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने तो रॉबिन उथप्‍पा को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपने साथ खरीदा। आईपीएल नीलामी का पूरा हाल आप यहां पढ़ सकते हैं।

  • पंजाब ने 9 खिलाड़ी खरीदे
  • हैदराबाद ने 7 खिलाड़ी खरीदे 
  •  दिल्ली ने 8 खिलाड़ी खरीदे 
  • बैंगलोर ने 8 खिलाड़ी खरीदे 
  • चेन्‍नई ने 4 खिलाड़ी खरीदे
  • केकेआर ने 8 खिलाड़ी खरीदे
  • राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 11 खिलाड़ी खरीदे
  • मुंबई ने 5 खिलाड़ी खरीदे 

IPL Auction 2020 Highlights

# आर विनय कुमार का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। विनय कुमार को कोई खरीदार नहीं मिला।

# केसरिक विलियम्‍स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# श्रीलंका के इसुरु उडाना का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। आरसीबी ने श्रीलंकाई गेंदबाज को बेस प्राइस पर खरीदा। 

# टॉम करन का तीसरी बार नाम लिया गया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

# निखिल नाइक की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने बेस प्राइस पर खरीदा।

# शाहबाज अहमद का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। आरसीबी ने शाहबाज को बेस प्राइस पर खरीदा।

# ललित यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ललित यादव को बेस प्राइस पर खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ का नाम तीसरी बार लिया गया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने टाइ को बेस प्राइस में खरीदा।

# डेल स्‍टेन का तीसरी बार नाम लिया गया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। आरसीबी ने आखिरकार स्‍टेन के लिए बोली लगाई। आरसीबी ने स्‍टेन को बेस प्राइस पर खरीदा।

नीलामी के आखिरी दौर की प्रक्रिया शुरू

# इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का नाम दोबारा लिया गया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस का नाम दूसरी बार आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच कंगारू ऑलराउंडर को हासिल करने के लिए हुई जोरदार टक्‍कर। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मार्कस स्‍टोइनिस को 4 करोड़ और 80 लाख रुपए में खरीदा।

# न्‍यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलिया के बेन कटिंग का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। ये रहे अनसोल्‍ड।

# आर साई किशोर का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 20 करोड़ रुपए है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने किशोर को बेस प्राइस पर खरीदा।

# तुषार देशपांडे का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने तुषार देशपांडे को बेस प्राइस पर खरीदा।

# प्रभसिमरन सिंह का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मची सिंह को खरीदने की होड़। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह को 55 लाख रुपए में खरीदा।

# केएस भरत का नाम आया। 26 साल के विकेटकीपर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# डेनियल सैम्‍स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# शाहरुख खान का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। 24 साल के ऑलराउंडर को कोई खरीदार नहीं मिला।

# पवन देशपांडे की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस पर खरीदा।

# रोहन कदम का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। 25 साल के बल्‍लेबाज को कोई खरीदार नहीं मिला।

# ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ का नाम दोबारा लिया गया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। ये भी रहे अनसोल्‍ड।

# दक्षिण अफ्रीका के दिग्‍गज तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। ये रहे अनसोल्‍ड।

# मोहित शर्मा का दोबारा नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दिखाई दिलचस्‍पी। दूसरे राउंड में मोहित शर्मा दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हुए। बेस प्राइस में बिके।

# श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल परेरा का नाम लिया गया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# न्‍यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम का नाम लिया गया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। ऑलराउंडर इस बार की नीलामी में रहे अनसोल्‍ड।

# संजय यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने संजय यादव को बेस प्राइस में खरीदा।

# प्रिंस बलवंत राय सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। 20 साल के ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

# दिग्विजय देशमुख का नाम आया। 21 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने देशमुख को बेस प्राइस में खरीदा।

# अनिरूद्ध जोशी का नाम आया। 32 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने जोशी को बेस प्राइस में खरीदा।

# सौरभ दुबे का नाम आया। 21 साल के तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। ये रहे अनसोल्‍ड।

# वैभव अरोड़ा का नाम आया। 22 साल के तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# इंग्‍लैंड के जॉर्ज गार्टन का नाम आया। 22 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्‍स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। विलियम्‍स रहे अनसोल्‍ड।

# नेथन एलिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# अब्‍दुल समद का नाम आया। 18 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा क्रिकेटर को बेस प्राइस पर खरीदा।

# सुजित नायक का नाम आया। 30 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# तजिंदर ढिल्‍लों का नाम आया। 27 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस पर खरीदा।

# युद्धवीर चरक का नाम आया। 22 साल के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्‍लंकेट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्‍स पैटिंसन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। ये अनसोल्‍ड रहे।

# प्रवीण तांबे का नाम आया। 48 साल के लेग स्पिनर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने सबसे पहले हाथ उठाया। केकेआर ने प्रवीण तांबे को बेस प्राइस पर खरीदा।

# कुलदीप सेन का नाम आया। 23 साल के तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। यह भी रहे अनसोल्‍ड।

# 18 साल के विकेटकीपर आर्यन जुयाल की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

# सुमित कुमार का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ओशाने थॉमस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने थॉमस को बेस प्राइस पर खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर केन रिचर्डसन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स और आरसीबी के बीच टक्‍कर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केन रिचर्डसन को 4 करोड़ रुपए में खरीदा।

# न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज सीन एबॉट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। फ्रेंचाइजी ने नजरअंदाज किया।

# श्रीलंका के इसुरु उडाना का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। ये रहे अनसोल्‍ड।

# इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिलचस्‍पी दिखाई। दोनों टीमों के बीच जॉर्डन को जोड़ने के लिए घमासान मचा हुआ है। जॉर्डन की बोली 2 करोड़ रुपए के पार पहुंची। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने क्रिस जॉर्डन को 3 करोड़ रुपए में खरीदा।

# वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्‍डर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने इन्‍हें खरीदने में दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# इंग्‍लैंड के टॉम करन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# वेस्‍टइंडीज के फेबियन एलेन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने फेबियन एलेन को 50 लाख रुपए में खरीदा।

# इंग्‍लैंड के टॉम बैंटन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। केकेआर ने सबसे पहले हाथ उठाया। केकेआर ने टॉम बैंटन को बेस प्राइस पर खरीदा।

# अब राहुल शुक्‍ला की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# मोहसिन खान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने मोहसिन खान को बेस प्राइस में खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलिया के जोशुआ फिलिप का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। आरसीबी ने दिलचस्‍पी दिखाई। आरसीबी ने फिलिप को 20 लाख रुपए में खरीदा।

# निखिल नाइक का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। विकेटकीपर को किसी ने नहीं खरीदा।

# शाहबाज अहमद की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। कोई खरीदार नहीं मिला।

# 23 साल के ऑलराउंडर शम्‍स मुलानी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

# क्रिस ग्रीन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने ग्रीन को बेस प्राइस में खरीदा।

# प्रवीण दुबे का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

#  संदीप बावंका की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। यह ऑलराउंडर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने संदीप को बेस प्राइस में खरीदा।

# दूसरे सेशन में सबसे पहला नाम आयुष बदोनी का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

अब तेजी से नीलामी होगी।

32 खिलाड़ी बिके। 86 खिलाड़‍ियों की बोली लग चुकी है।

# टी से पहले आखिरी नाम की घोषणा। न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में नहीं दिखाई दिलचस्‍पी।

# ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने हाथ उठाया। सीएसके ने हेजलवुड को बेस प्राइस पर खरीदा।

# बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज मुस्‍ताफिजुर रहमान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। ये भी अभी रहे अनसोल्‍ड। कोई खरीदार नहीं मिला।

# अब बारी वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्‍जारी जोसेफ की। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। ये अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। तेज गेंदबाज को नहीं मिला खरीदार। ये अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# बरिंदर सरां भारत के तेज गेंदबाज का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। पंजाब के गेंदबाज में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# अब 13वां सेट शुरू। सबसे पहले नाम आया दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे का। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इन्‍हें आईपीएल का अनुभव हासिल नहीं है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# न्‍यूजीलैंड के जिमी नीशम का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने सबसे पहले हाथ उठाया। जिमी नीशम 50 लाख रुपए में किंग्‍स इलेवन पंजाब के हुए।

# ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# भारतीय ऑलराउंडर रिषी धवन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# न्‍यूजीलैंड के ओपनर कॉलिन मुनरो का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। इन्‍हें खरीदार नहीं मिला।

# अब बारी आई दक्षिण अफ्रीका के एंडिल फेहलुकवायो की। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इस ऑलराउंडर में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। ये अभी अनसोल्‍ड।

# अब ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाने की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद ने मिचेल मार्श को बेस प्राइस में खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# अब 12वां सेट शुरू होगा। सबसे पहला नाम कार्लोस ब्रेथवेट का आया। वेस्‍टइंडीज के इस ऑलराउंडर की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# न्‍यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# अब नाम आया कॉलिन इंग्राम का, जो दक्षिण अफ्रीका के हैं। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। 8 फ्रेंचाइजी ने किया नापसंद। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# बंगाल के मनोज तिवारी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# झारखंड के सौरभ तिवारी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने सौरभ तिवारी को बेस प्राइस में खरीदा।

# दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दिखाई दिलचस्‍पी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में डेविड मिलर को खरीदा।

# ऐविन लुईस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# अब तीसरा सेशन शुरू। 11वां सेट। सबसे पहले शेमरॉन हेटमायर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने हाथ उठाया। केकेआर भी मैदान में कूदा। राजस्‍थान रॉयल्‍स और केकेआर ने 1 करोड़ पार पहुंचाई कैरेबियाई बल्‍लेबाज की बोली। अब दिल्‍ली भी दौड़ में शामिल। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शेमरॉन हेटमायर को 7 करोड़ और 75 लाख रुपए में खरीदा।

# नूर अहमद का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। नूर अहमद की उम्र केवल 14 साल है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। अभी के लिए अनसोल्‍ड। 

# आर साई किशोर का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# रवि बिश्‍नोई का नाम आया। इस स्पिनर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच हुई जंग। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने रवि बिश्‍नोई को 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

# मिथुन सुदेशन का नाम आया। इस स्पिनर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

# एम सिद्धार्थ का नाम आया। इस स्पिनर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने सबसे पहले हाथ उठाया। केकेआर ने एम सिद्धार्थ को बेस प्राइस में खरीदा।

# अब 10वां सेट- सबसे पहला नाम आया केसी करियप्‍पा का। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

# राइली मेरेडिथ का नाम आया। यह ऑस्‍ट्रेलिया के हैं। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने इन्‍हें खरीदने में दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# ईशान पोरेल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने पोरेल को बेस प्राइस में खरीदा।

# कार्तिक त्‍यागी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने दिखाई दिलचस्‍पी। रॉयल्‍स भी मैदान में उतरे। तेज गेंदबाज के लिए दोनों फ्रेंचाइजी में जोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एक करोड़ और 30 लाख रुपए में कार्तिक त्‍यागी को खरीदा।

# तुषार देशपांडे का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# कुलवंत खेजरोलिया का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

# अब 9वां सेट खुलेगा। सबसे पहले नाम आया आकाश सिंह का। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आकाश सिंह को बेस प्राइस पर खरीदा।

# विष्‍णु विनोद का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

# अंकुश बैंस का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। 

# प्रभसिमरन सिंह का नाम आया। 19 साल के विकेटकीपर बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# केएस भरत का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केएस भरत भी विकेटकीपर हैं। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# केदार देवधर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# आठवें सेट में सबसे पहला नाम अनुज रावत का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। अनुज रावत विकेटकीपर हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स और केकेआर ने दिखाई दिलचस्‍पी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अनुज रावत को 80 लाख रुपए में खरीदा।

# शाहरुख खान का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# पवन देशपांडे का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीदार। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# ऑस्‍ट्र्रेलिया के डेनियल सैम्‍स का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# अब बारी यशस्‍वी जायसवाल की। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले हाथ उठाया। केकेआर भी मैदान में कूदा। किंग्‍स इलेवन पंजाब भी शामिल हुआ। 75 लाख के बाद यशस्‍वी जायसवाल को खरीदने के लिए पंजाब मैदान में कूदा। केकेआर और पंजाब के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही है। राजस्‍थान रॉयल्‍स भी मैदान में कूदा और जायसवाल को दो करोड़ के पार किया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने यशस्‍वी जायसवाल को दो करोड़ और 40 लाख रुपए में खरीदा।

# अब बारी मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने हाथ उठाया। फिर आरसीबी मैदान में कूदा। अब दोनों के बीच इन्‍हें खरीदने के लिए बोली का युद्ध चल रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 करोड़ रुपए में वरुण चक्रवर्ती को खरीदा।

# सबसे पहले नाम आया दीपक हूडा का। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब और दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने हूडा में दिलचस्‍पी दिखाई। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने दीपक हूडा को 50 लाख रुपए में खरीदा।
 

अब सातवां सेट

# अब बारी प्रियम गर्ग की। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। प्रियम गर्ग भारतीय अंडर-19 टीम के कप्‍तान है। उत्‍तर प्रदेश के खिलाड़ी को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच घमासान चल रहा है। गर्ग की बोली 1 करोड़ के पार पहुंची। सनराइजर्स हैदराबाद ने प्रियम गर्ग को 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा।

# अब विराट सिंह की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच घमासान। एक करोड़ के पार पहुंची बोली। एसआरएच-पंजाब के बीच जंग जारी। सनराइजर्स हैदराबाद ने विराट सिंह को 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा।

# राहुल त्रिपाठी का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच त्रिपाठी के लिए चल रही जंग। कोलकाता नाइटराइडर्स ने राहुल त्रिपाठी को 60 लाख रुपए में खरीदा।

# हरप्रीत भाटिया का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# रोहन कदम का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्‍हें भी कोई खरीदार नहीं मिला। 

# सबसे पहले नाम मनजोत कालरा का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

आईपीएल 2020 नीलामी तीसरे राउंड के लिए तैयार

दूसरे सेशन में कुल 12 खिलाड़‍ियों का नाम लिया गया। इसमें से चार को खरीदा गया जबकि 8 नहीं बिके।

# अफगानिस्‍तान के जहीर खान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# वेस्‍टइंडीज के स्पिनर हेडन वॉल्‍श का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए। अभी के लिए ये अनसोल्‍ड। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

# अब बारी ऑस्‍ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा की। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# अब बारी न्‍यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# पांचवां सेट: सबसे पहला नाम पीयूष चावला का आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस ने पहली बोली लगाई। किंग्‍स इलेवन पंजाब भी मैदान में कूदा। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स भी मैदान में आई। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने पीयूष चावला को 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

# वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्‍डन कॉट्रेल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स और किंग्‍स इलेवन पंजाब इन्‍हें खरीदने के लिए मैदान में कूदे। अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स मैदान में कूद पड़ा। राजस्‍थान ने किया किनारा। पंजाब और दिल्‍ली के बीच कॉट्रेल को खरीदने के लिए मचा घमासान। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने शेल्‍डन कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा।

# न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर टिम साउथी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। कोई भी फ्रेंचाइजी इन्‍हें खरीदने के लिए दिलचस्‍पी नहीं दिखा रही है। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कोल्‍टर नाइल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस ने हाथ उठाया। फिर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स भी मैदान में कूदा। दोनों के बीच नाइल को खरीदने के लिए जंग तेज हुई। मुंबई इंडियंस ने नाथन कोल्‍टर नाइल को 8 करोड़ रुपए में खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# जयदेव उनादकट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। जयदेव को पिछले साल राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 8.5 करोड़ रुपए में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने खरीदा था। इस बार दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने उनादकट में दिखाई दिलचस्‍पी। पंजाब भी मैदान में कूदा। राजस्‍थान रॉयल्‍स भी बोली के मैदान में आया और पंजाब से किया घमासान। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 3 करोड़ रुपए में जयदेव उनादकट को खरीदा।

# अब बारी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन की आई। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने स्‍टेन के प्रति नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए यह अनसोल्‍ड हैं।

# अब दूसरा सेशन: सबसे पहले नाम मोहित शर्मा का आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। मोहित शर्मा को नहीं मिला खरीदार। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# वेस्‍टइंडीज के विकेटकीपर शाई होप का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# श्रीलंका के विकेटकीपर बल्‍लेबाज कुसल परेरा का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# भारतीय विकेटकीपर नमन ओझा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला। ये अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# अब बारी बांग्‍लादेश के अनुभवी विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम की। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# दक्षिण अफ्रीका के विकेटीकपर बल्‍लेबाज हेनरिच क्‍लासेन की बारी। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। फिलहाल के लिए अनसोल्‍ड।

# सबसे पहले नाम आया ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी का। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच कैरी को खरीदने के लिए घमासान चल रहा है। आरसीबी और रॉयल्‍स ने कैरी की रकम डेढ़ करोड़ रुपए पार कर दी है। अब देखना होगा कि आगे क्‍या होगा। अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स मैदान में कूदा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए में एलेक्‍स कैरी को खरीदा।

अब दूसरा राउंड- इसमें विकेटकीपर्स, मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज और ऑलराउंडर्स के नाम लिए जाएंगे

पहले हाफ में दो बैग खाली किए गए, जिसमें 15 खिलाड़‍ियों के नाम की बोली लगी। इनमें से 9 खिलाड़ी बिके जबकि 6 को निराश होना पड़ा।

अभी 15 मिनट का ब्रेक

# अब बारी स्‍टुअर्ट बिन्‍नी की। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। आरसीबी, पंजाब और दिल्‍ली ने दिखाई दिलचस्‍पी। आरसीबी और पंजाब के बीच मॉरिस को खरीदने के लिए मचा घमासान। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने खुद को मैदान से बाहर किया। मॉरिस का 8 करोड़ रुपए में बिकना तय था कि तभी मुंबई इंडियंस मैदान में कूद पड़ा। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मॉरिस को खरीदने के लिए घमासान होने लगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ रुपए में खरीदा।

# इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दिखाई दिलचस्‍पी। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स भी मैदान में कूदा। दोनों फ्रेंचाइजी करन को खरीदने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 5.50 करोड़ रुपए में सैम करन को खरीदा।

# अब बारी ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की। इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। आरसीबी और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच कमिंस को खरीदने के लिए मचा घमासान। बिना रुके पांच करोड़ तक बोली पहुंची। मैक्‍सवेल से ज्‍यादा रकम पर बिके पैट कमिंस। इस साल के अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। केकेआर भी मैदान में कूदा। 15 करोड़ से ज्‍यादा कमिंस पर दांव। पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15 करोड़ और 50 लाख रुपए में खरीदा।​

# न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# यूसुफ पठान की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अभी के लिए अनसोल्‍ड।

# अब इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्‍स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दिखाई दिलचस्‍पी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने क्रिस वोक्‍स को बेस प्राइस में खरीदा।

# अब दूसरा सेट शुरू - पहला नाम आया ग्‍लेन मैक्‍सवेल का। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। किंग्‍स इलेवन पंजाब ने सबसे पहले बोली लगाई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स भी मैदान में उतरी। अब देखना होगा कि मैक्‍सवेल अगले साल पंजाब या फिर दिल्‍ली में से किसके लिए खेलते दिखेंगे। ग्‍लेन मैक्‍सवेल की रकम 10 करोड़ रुपए के पार हो चुकी है। अभी भी इसमें बढ़ोतरी हो रही है। आखिरकार, किंग्‍स इलेवन पंजाब के हुए ग्‍लेन मैक्‍सवेल। पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए में मैक्‍सवेल को खरीदा।

# ऑस्‍ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्‍तान आरोन फिंच का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। केकेआर और आरसीबी ने दिखाई दिलचस्‍पी। फिंच का दाम बढ़ता हुआ। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच जोरदार घमासान चल रहा है। फिंच की कीमत 3 करोड़ पार अब तक हो चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आरोन फिंच को 4 करोड़ और 40 लाख रुपए में खरीदा।

# अब इंग्‍लैंड के ओपनर जेसन रॉय का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सबसे पहले दिलचस्‍पी दिखाई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने जेसन रॉय को बेस प्राइस पर खरीदा।

# चेतेश्‍वर पुजारा की बारी। इनकी बेस प्राइस भी 50 लाख रुपए। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अनसोल्‍ड।

# हनुमा विहारी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी। अनसोल्‍ड।

# अब बारी रॉबिन उथप्‍पा की। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दिखाई दिलचस्‍पी। पंजाब भी मैदान में कूदा। दोनों के बीच उथप्‍पा को खरीदने के लिए मचा घमासान। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रॉबिन उथप्‍पा को 3 करोड़ रुपए में खरीदा।

# अगला नाम आया इयोन मॉर्गन का। मॉर्गन की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच फाइट चल रही है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच मॉर्गन को खरीदने का घमासान चल रहा है। केकेआर ने 5.25 करोड़ रुपए में मॉर्गन को खरीदा।

# पहला सेट- क्रिस लिन पहला नाम, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए। मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। मुंबई इंडियंस के हुए क्रिस लिन। बेस प्राइस पर खरीदा।

# हफ एडमीड्स ने नीलामी के नियम समझाए।

# आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने स्‍वागत भाषण देकर आईपीएल नीलामी शुरू की। ब्रजेश पटेल ने बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली सहित अन्‍य अधिकारियों का स्‍वागत किया।

# 8 फ्रेंचाइजी के सदस्‍य हॉल में आ चुके हैं। अब कुछ देर में हफ एडमीड्स पहले खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेंगे

दिल थामकर बैठिए, बस चंद लम्‍हों में शुरू होगी आईपीएल नीलामी

आईपीएल नीलामी के लिए टेबल भरना शुरू हो गई हैं। फ्रेंचाइजी के सदस्‍य धीरे-धीरे हॉल में इकट्ठा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इन 5 विदेशी खिलाड़‍ियों पर फ्रेंचाइजी की होंगी पैनी नजरें

किसी भी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, जिसमें से अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। रिटेन लिस्‍ट जारी करने के बाद सबसे कम खिलाड़ी आरसीबी के पास हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल