लाइव टीवी

IPL Unsold Players: यूसुफ पठान से लेकर मुश्फिकुर रहीम तक नहीं बिकने वाले खिलाड़‍ियों की पूरी लिस्‍ट

Updated Dec 20, 2019 | 17:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

IPL Unsold players list: आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में संपन्‍न हुई। कई दिग्‍गज खिलाड़‍ियों को खरीदने में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

Loading ...
यूसुफ पठान
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को नीलामी में कुल 62 खिलाड़ी बिके
  • यूसुफ पठान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मुश्फिकुर रहीम जैसे दिग्‍गजों को खरीदार नहीं मिला
  • पैट कमिंस ने इतिहास रचा, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में संपन्‍न हुई। 8 फ्रेंचाइजी ने खिलाड़‍ियों को खरीदकर अगले सीजन के लिए अपनी टीमें मजबूत बनाई है। आईपीएल 2020 के लिए नीलामी में कुल 62 खिलाड़ी बिके, जिसमें पैट कमिंस, डेल स्‍टेन, आरोन फिंच, ग्‍लेन मैक्‍सवेल और इयोन मॉर्गन जैसे दिग्‍गज नाम शामिल हैं। 8 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 140.30 करोड़ रुपए खर्च करके उपलब्‍ध खिलाड़‍ियों में से सर्वश्रेष्‍ठ का चयन किया।

ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने नीलामी में इतिहास रच दिया। कमिंस आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्‍लेन मैक्‍सवेल को किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जो नामी होने के बावजूद किसी फ्रेंचाइजी को प्रभावित नहीं कर सके और अनसोल्‍ड का ठप्‍पा लेकर अगले आईपीएल से बाहर हो गए।

इसमें भारत के यूसुफ पठान, न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम, बांग्‍लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज मुश्फिकुर रहीम और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्‍लेबाज हेनरिच क्‍लासेन जैसे दिग्‍गज बल्‍लेबाज शामिल हैं। 

यहां हम आपको उन सभी खिलाड़‍ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें आईपीएल 2020 नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला।

आईपीएल 2020 नीलामी में नहीं बिकने वाले खिलाड़‍ियों की पूरी लिस्‍ट:

  • हनुमा विहारी (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • चेतेश्‍वर पुजारा (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • यूसुफ पठान (बेस प्राइस - 1 करोड़)
  • कॉलिन डी ग्रैंडहोम (बेस प्राइस - 75 लाख)
  • स्‍टुअर्ट बिन्‍नी (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • हेनरिच क्‍लासेन (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • मुश्फिकुर रहीम (बेस प्राइस - 75 लाख)
  • नमन ओझा (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • कुसर परेरा (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • शाई होप (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • टिम साउथी (बेस प्राइस - 1 करोड़)
  • ईश सोढ़ी (बेस प्राइस - 75 लाख)
  • एडम जंपा (बेस प्राइस - 1.5 करोड़)
  • हेडन वॉल्‍श (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • जहीर खान (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • मंजोत कालरा (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • रोहन कदम (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • हरप्रीत सिंह (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • डेनियल सैम्‍स (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • शाहरुख खन (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • केदार देवधर (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • अंकुश बैंस (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • विष्‍णु विनोद (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • कुलवंत खेजरोलिया (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • रिली मेरेडिथ (बेस प्राइस - 40 लाख)
  • मिधुन सुधेशन (बेस प्राइस- 20 लाख)
  • नूर अहमद (बेस प्राइस - 30 लाख)
  • केसी करियप्‍पा (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • एविन लुईस (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  • मनोज तिवारी (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • कॉलिन इंग्राम (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • मार्टिन गप्टिल (बेस प्राइस - 1 करोड़)
  • कार्लोस ब्रेथवेट (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • एंडिल फेहलुकवायो (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • कॉलिन मुनरो (बेस प्राइस - 1 करोड़)
  • रिषी धवन (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • बेन कटिंग (बेस प्राइस - 75 लाख)
  • एनरिच नॉर्टजे (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • बरिंदर सरां (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • मार्क वुड (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • अल्‍जारी जोसेफ (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • मुस्‍ताफिजुर रहमान (बेस प्राइस - 1 करोड़)
  • एडम मिलने (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • आयुष बडोनी (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • प्रवीण दुबे (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • आर्यन जुयाल (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • कुलदीप सेन (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • मैट हेनरी (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • सीन एबॉट (बेस प्राइस - 75 लाख)
  • जेसन होल्‍डर (बेस प्राइस - 75 लाख)
  • सुमित कुमार (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • शम्‍स मुलानी (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • राहुल शुक्‍ला (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • जेम्‍स पैटिंसन (बेस प्राइस - 1 करोड़)
  • युद्धवीर सिंह (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • सुजीत नायक (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • नाथन एलिस (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • केसरिक विलियम्‍स (बेस प्राइस - 50 लाख)
  • वैभव अरोड़ा (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • सौरभ दुबे (बेस प्राइस - 20 लाख)
  • लियाम प्‍लंकेट (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  • आर विनय कुमार (बेस प्राइस - 1 करोड़)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल