लाइव टीवी

कपिल देव ने लॉकडाउन के बीच अपनाया नया लुक, किसी ने थानोस तो किसी ने विव रिचर्ड्स से की तुलना

Updated Apr 21, 2020 | 14:38 IST

Kapil Dev goes bald: 1983 वर्ल्‍ड कप चैंपियन भारतीय टीम के कप्‍तान कपिल देव ने लॉकडाउन के दौरान अपना सिर मुंडवा लिया है। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। जानिए फैंस ने कैसे रिएक्‍शंस दिए।

Loading ...
थानोस, कपिल देव और विव रिचर्ड्स
मुख्य बातें
  • कपिल देव ने लॉकडाउन में नया लुक अपनाया और अपने बाल मुंडवा लिए हैं
  • कपिल देव के नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं
  • हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने हेयरकट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में इंसान की जिंदगी पर प्रभाव पड़ रहा है। कई देश लॉकडाउन हैं, जिसकी वजह से लोग इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने-अपने घर में हैं। यही हाल दुनियाभर की सेलिब्रिटिज और क्रिकेटर्स का भी है, जो अपने आप को व्‍यस्‍त रखने के लिए सोशल मीडिया व अन्‍य गतिविधियों का उपयोग कर रहे हैं। इससे अधिक कुछ खिलाड़‍ियों ने नया लुक अपनाया और अपने साथियों को भी ऐसा करने के लिए चैलेंज दिया। 

हाल ही में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने 'ट्रिम एट होम' चैलेंज लिया और फ्रेंच दाढ़ी का नया अवतार अपनाया। इससे पहले अनुष्‍का शर्मा ने विराट कोहली का हेयरकट किया था, जिसका वीडियो इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने आप हेयरकट किया और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसका वीडियो शेयर किया था। ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने कुछ दिनों पहले अपना सिर मुंडवाकर मेडिकल से जुड़े लोगों को सलाम किया था और विराट कोहली व स्‍टीव स्मिथ जैसे दिग्‍गज क्रिकेटरों को ऐसा करने का चैलेंज भी दिया थ। 

छा गए गुरु

बहरहाल, सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा वायरल तस्‍वीरें टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान कपिल देव की हुई हैं। 1983 वर्ल्‍ड कप चैंपियन भारतीय टीम के कप्‍तान कपिल देव ने अपना सिर मुंडवाया और फ्रेंच दाढ़ी का नया लुक अपनाया। उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां कपिल देव सनग्‍लासेस पहनकर फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई कपिल देव की तुलना थानोस से तो कोई विव रिचर्ड्स से कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इस प्रकार आए रिएक्‍शन

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल