लाइव टीवी

कोलकाता एयरपोर्ट से किसी और का सामान लेकर आ गए धोनी और फिर..

Updated Dec 10, 2019 | 00:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बड़ी चूक कर दी। वो गलती से किसी और का सामान उठा लाए। आइए जानते हैं कि इसके बाद क्या हुआ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
MS Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर एक अजीब वाकया हो गया। खबरों के मुताबिक दिल्ली से कोलकाता पहुंचे धोनी ने गलती से एयरपोर्ट पर किसी अन्य सामान उठा लिया जबकि उनका सामान किसी दूसरे के पास चला गया। एयरपोर्ट्स से आमतौर पर ऐसी खबरें कई बार सुनने में आती हैं लेकिन यहां मामला भारत की एक बड़ी हस्ती का था।

दरअसल धोनी नई दिल्ली से कोलकाता पहुंचे तो उनका सामान किसी अन्य यात्री के पास चला गया था और धोनी के पास उस यात्री का सामान पहुंच गया। उस यात्री को इस चूक की जानकारी दे दी गई है और माही का सामान उनके पास कल तक पहुंचा दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक धोनी को अंदाजा नहीं था और वो इस सामान के साथ एयरपोर्ट से बाहर आ चुके थे।

एयरलाइंस के सूत्रों के मुताबिक इसमें धोनी की गलती हो सकती है और जो हुआ वो दुर्भाग्यवश था। इसके अलावा एयरलाइंस ने इस बात को लेकर इनकार कर दिया है कि उनकी तरफ से कोई चूक हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल