लाइव टीवी

मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ दिया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में बल्लेबाजों का बादशाह बने

Updated Nov 19, 2021 | 19:34 IST

Martin Guptill breaks Virat Kohli's record: न्यूजीलैंड के धुआंधार ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ा विराट कोहली का सबसे बड़ा टी20 रिकॉर्ड
  • गुप्टिल ने रांची टी20 में विराट कोहली को पीछे छोड़ा
  • सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में नंबर.1 बने गुप्टिल

Martin Guptill becomes Number one T20I batsman: न्यूजीलैंड और भारत के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने वो कर दिखाया जिसका उनके फैंस व टीम को लंबे समय से इंतजार था। वो लंबे समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे थे, अब उन्होंने शीर्ष पर मौजूद भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़कर सिंहासन हासिल कर लिया है।

रांची टी20 मैच से पहले सीरीज के पहले टी20 मैच में मार्टिन गुप्टिल ने 70 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और उन्होंने अपने और विराट कोहली के बीच के फासले को 10 रन तक छोड़ दिया था। शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में गुप्टिल ने 15 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान दस रन पूरे करते ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए उनसे 21 रन आगे निकल गए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-2 बल्लेबाज

1. मार्टिन गुप्टिल - 111 मैचों में 3248 रन

2. विराट कोहली - 95 मैचों में 3227 रन

3. रोहित शर्मा - 118 मैचों में 3086 रन

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल