लाइव टीवी

WI vs PAK 2nd T20I: मोहम्मद रिजवान ने बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड, एक कैलेंडर वर्ष में ऐसा धमाल कोई नहीं मचा पाया

Mohammad Rizwan
Updated Aug 01, 2021 | 01:17 IST

Most T20I Runs in a Calendar Year: मोहम्मद रिजवान ने दूसरे टी20 में अर्धशतक से चूकने के बावजूद एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में ऐसा धमाल मचाया कि सब हैरान हैं।

Loading ...
Mohammad RizwanMohammad Rizwan
तस्वीर साभार:&nbspAP
मोहम्मद रिजवान (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20
  • मोहम्मद रिजवान का जमकर चला बल्ला
  • रिजवान ने एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया

गुयाना: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का शनिवार को दूसरे टी20 में आमना-सामना हुआ। मैच में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला जमकर चला। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और शानदार 46 रन की पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के मारे। रिजवान भले अर्धशतक से चूक गए हों, लेकिन उसके बावजूद वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक जबरदस्त उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रहे।

ऐसा धमाल कोई नहीं मचा पाया

रिजवान इस साल शानदार फॉर्म में है और उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बना डाला। वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जिस आंकड़ा को छुआ है, वहां तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया। रिजवान साल 2021 14 पारियों में अब तक 752* रन जुटा चुके हैं। उन्होंने अभी कई और टी20 मुकाबले हैं।

रिजान ने पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ा

रिजवान ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ दिया है। स्टर्लिंग ने 2019 में 748 रन जुटाकर यह कीर्तिकमान बनाया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद तीसरे स्थान पर आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन हैं, जिन्होंने 2019 में 729 रन बनाए।नीदरलैंड ks मैक्स ओ'डाउड (साल 2018 में 702 रन बनाए) चौथे नंबर पर हैं।। वहीं, भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन स्थान पर हैं। धवन ने 2018 में 689 रन बनाए।

रिजवान को 43 रन की थी जरूरत

रिजवान दूसरे टी20 में और लंबी पारी खेल सकते थे लेकिन वह 15वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, जैसे ही वह 43 रन पर पहुंचे तो उन्होंने यह रिकॉर्ड बना डाला। उनके मैच से 706 रन थे और उन्हें 43 रन की जरूरत थी। बता दें कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पाकिस्तान को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल