लाइव टीवी

पार्थिव पटेल ने बताया एमएस धोनी,रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में क्या है अंतर?

Updated Jun 28, 2020 | 17:47 IST

difference between Captaicy style of Virat Kohli, MS Dhoni and Rohit Sharma: एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल चुके पार्थिव पटेल ने तीनों खिलाड़ियों की कप्तानी के तरीके का अंतर बताया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Dhoni rohit virat
मुख्य बातें
  • टीम इंडिया और आईपीएल में धोनी, रोहित और विराट की कप्तानी में खेल चुके हैं पार्थिव पटेल
  • 2008 से 2010 तक सीएसके और 2015 से 2017 तक मुंबई इंडियन्स के सदस्य रहे हैं पार्थिव
  • वर्तमान में विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हैं सदस्य

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर रहे पार्थिव पटेल को भारतीय टीम और आईपीएल में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने का मौका मिला है। पार्थिव आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए  इन तीनों को करीब से कप्तानी करते हुए देख चुके हैं। ऐसे में उन्होंने बताया है कि इन दिग्गज खिलाड़ियों की कप्तानी के तरीके में क्या अंतर है। 

पार्थिव पटेल का मानना है कि विराट कोहली को उनका आक्रामक अंदाज एमएस धोनी और रोहित शर्मा के कप्तानी के तरीके से अलग करता है। विराट की तुलना में धोनी और रोहित कप्तानी करते हुए शांत रहते हैं।पार्थिव ने कहा, 'विराट की कप्तानी का तरीका अलग है। वो हर समय सामने रहकर टीम को लीड करते हैं और उनका रुख भी हमेशा आक्रामक रहता है। ये उनका अंदाज है और उन्हें रास आता है।'

धोनी और रोहित रखते हैं ड्रेसिंग रूम को शांत
वहीं धोनी और रोहित के बारे में पार्थिव ने कहा, धोनी और रोहित ड्रेसिंग रूम को शांत रखते हैं और विराट ये सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई हर वक्त चौकन्ना रहे और खुद को प्रोत्साहित करे।'

पार्थिव पटेल धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2008 से 2010 तक तीन सीजन खेले। इसके बाद 2015 से 2017 तक वो रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स के सदस्य रहे और अब वो विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा हैं। 



रोहित की हैं ये खूबियां
पार्थिव ने आगे कहा, मुझे लगता है कि धोनी हर खिलाड़ी की क्षमता अच्छी तरह जानते हैं और ये भी जानते हैं कि उसका पूरा इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। वो उन्हें अपने तरीके से खेलने की आजादी और खुद को साबित करने का मौका देते हैं। 

वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के बारे में पार्थिव ने कहा, रोहित बहुत अच्छी तरह प्लानिंग करते हैं। जो जानकारी उन्हें दी जाती है उसके इस्तेमाल का रास्ता वो निकाल लेते हैं कि किस खिलाड़ी का इस्तेमाल किस भूमिका में हो सकता है। 2014 से अब तक देखें तो पिछले कुछ सालों में उनके अंदर बहुत सुधार आया है। मैन मैनेजमेंट के मामले में धोनी और रोहित बेहद शानदार हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल