लाइव टीवी

धोनी ने जिम पसीना बहाते हुए किया खतरनाक स्टंट, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Updated Feb 26, 2020 | 12:41 IST

MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम में स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली:  दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद से एक भी वनडे या टी20 मैच नहीं खेला है। धोनी भले ही नहीं खेल रहे हों लेकिन फैंस में दिलचस्पी बनी हुई है कि वह कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे? विश्व कप के बाद से ही उनके संन्यास लेने की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं लेकिन धोनी ने खुद इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। 

38 वर्षीय धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैदान पर नजर आएंगे जिसका आगाज अगले महीने होगा। धोनी फिलहाल झारखंड की राजधानी रांची में हैं जहां वह मंगलवार को जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करने पहुंचे। उसी दौरान उन्होंने जिम में जाकर जमकर पसीना बहाया। जिम में उन्होंने एक स्टंट किया जिसे लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। उनके स्टंट का यह वीडियो वायरल हो रहा है। मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इस तरह का स्टंट किया था।

बॉक्स के ऊपर छलांग लगाकर बैठे

वीडियो में दिख रहा है कि धोनी फर्श से थोड़ी दूरी पर रखे दो बॉक्स के ऊपर छलांग लगा रहे हैं। वह छलांग लगाकर बॉक्स पर बैठ जाते हैं। उनके बाद वहां मौजूद अन्य लोग भी धोनी के जैसे ही इस स्टंट को दोहराते हैं। धोनी वीडियो में काले रंग की पैंट और टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। धोनी के इस स्टंट से उनकी कमाल की फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले धोनी जेएससीए स्टेडियम में बल्लेबाजी के अलावा मैदान की पिच पर भी काम करते हुए दिखाई दिए थी। उनकी यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस ने बेहद पसंद  की थीं। 

आईपीएल के लिए ट्रेनिंग शुरू करेंगे धोनी

धोनी आईपीएल के आगामी सत्र के लिए 2 मार्च से चेन्नई में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे। आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी। खबरों की मानें तो धोनी के सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के साथ दो हफ्ते अभ्यास करने की उम्मीद है। इसके बाद वह ब्रेक लेंगे और फिर वापस लौटेंगे। रैना और रायुडू यहां पिछले लगभग तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल