लाइव टीवी

CSK IPL 2022 Jersey: देखिए आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी, धोनी ने किया अनावरण

Updated Mar 23, 2022 | 23:29 IST

Mahendra Singh Dhoni launches new CSK jersey for IPL 15: आईपीएल के 15वें संस्करण के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की नई जर्सी का अनावरण हो गया है। धोनी ने दिखाई जर्सी की पहली झलक।

Loading ...
धोनी ने सीएसके की नई जर्सी का अनावरण किया
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी
  • कप्तान धोनी ने किया सीएसके की नई जर्सी का अनावरण
  • 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स खेलेगी आईपीएल 2022 का अपना पहला मैच, केकेआर होगी सामने

डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बुधवार को आईपीएल के 15वें सत्र के लिये अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक वीडियो में नयी जर्सी को खोलकर दिखाया। इसमें कंधे पर ‘कैमॉफ्लाज’ डिजाइन बना हुआ है जबकि टीम के लोगो के साथ चार स्टार हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में अपना पहला मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

पिछले साल भी भारतीय सेना के प्रति सम्मानस्वरूप सीएसके ने जर्सी पर यह डिजाइन बनाया था। चार स्टार के मायने आईपीएल के चार खिताब (2010, 2011, 2018 और 2021) हैं । शर्ट के बायें कोने पर सीएसके का दहाड़ते हुए शेर का लोगो है। नयी जर्सी में सीएसके के मुख्य प्रायोजक टीवीएस यूरोग्रिप का भी लोगो है।

आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा,केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, एन जगदीशन, के भगत वर्मा, सी हरि निशांत और प्रशांत सोलंकी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल