लाइव टीवी

शाहीन अफरीदी के मामले में खिल्ली उड़वाने के बाद पीसीबी का फैसला, वापस करेगा इलाज का पैसा

Updated Sep 16, 2022 | 19:46 IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन अफरीदी को लंदन में उनके इलाज में हो रहे पूरे खर्च का मामले के सामने आने के बाद वापस करने का फैसला किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शाहीन शाह अफरीदी
मुख्य बातें
  • श्रीलंका दौरे पर चोटिल हो गए थे शाहीन अफरीदी
  • चोटिल होने के बावजूद एशिया कप में टीम के साथ गए थे दुबई
  • पीसीबी ने किया था इलाज के लिए शाहीन को लंदन भेजने का दावा

कराची: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के मामले में अपनी भद पिटवाने के बाद पीसीबी ने उन्हें घुटने की चोट के रीहैब और इलाज में लगी पूरी राशि लौटाने का फैसला किया है। इस बात का खुलासा पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी ने किया है।

अपने पैसों से इलाज करा रहे हैं शाहीन
गुरुवार को एक टीवी चैनल में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी की चोट के लंदन में चल रहे इलाज के बारे में बड़ा खुलासा किया था। शाहिद ने कहा था कि शाहीन अपने पैसों से लंदन में घुटने का इलाज करा रहे हैं। लंदन के डॉक्टर से इलाज के लिए उन्होंने शाहिद की अपनी ओर से मदद की। लेकिन बोर्ड ने इसके लिए अपनी तरफ से कोई पहल नहीं की। शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गज खिलाड़ी के आरोप लगाने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट गलियारों में खलबली मच गई थी। 

पीसीबी अब वापस करेगा पूरा खर्च
सूत्र ने जियो टीवी से कहा, पीसीबी ने यह स्वीकार कर लिया है कि दुबई से लंदन जाने का टिकट शाहीन ने खुद बुक किया। अब युवा गेंदबाज और पीसीबी के बीच इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि उनके घुटने के इलाज, रीहैब, लंदन यात्रा, होटल में रुकने और अन्य खर्च उन्हें वापस किया जाएगा। 

शाहीन को क्यों उठाना पड़ा खर्च
उन्होंने कहा, शाहीन को लंदन का टिकट इस वजह से खुद बुक करना पड़ा क्योंकि इतने कम वक्त में सभी तरह के जरूरी लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था करना संभव नहीं था। लंदन पहुंचने के बाद शाहीन कुछ दिन डॉक्टर जफर के साथ रहे। इसके बाद वो एक होटल में शिफ्ट हो गए थे। शाहीन अफरीदी के बाद अब फखर जमां भी अपने घुटने की चोट का इलाज कराने लंदन जा रहे हैं। डॉक्टर इम्तियाज और डॉक्टर जफर ही उनका इलाज करेंगे। ये दोनों पीसीबी के मेडिकल पैनल में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: 'शाहीन अफरीदी लंदन में रिहैब का अपना पूरा खर्च उठा रहे हैं, पीसीबी ने नहीं की मदद'.

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल