लाइव टीवी

VIDEO: रोहित ने जड़ा शतक, तो मैदान पर मौजूद पत्नी ने इस तरह Flying Kiss देकर मनाया जश्न

Updated Sep 04, 2021 | 21:36 IST

Rohit Sharma in India vs England 4th Test: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शनिवार को शानदार शतक बनाया। रोहित का विदेशी सरजमीन पर यह पहला टेस्ट शतक है।

Loading ...
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
मुख्य बातें
  • भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट
  • रोहित शर्मा ने जमाया शतक
  • पत्नी रितिका ने ऐसे मनाया जश्न

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़कर छा गए हैं। रोहित ने लंदन के केनिंग्टन ओवर मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में दूसरी पारी में शानदार सैकड़ा जमाया। उन्होंने 256 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्का की मदद से 127 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ साल लंबे टेस्ट करियर में पहली बार विदेशी सरजमीन पर सेंचुरी लगाई है। 'हिटेमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने जब शतक बनाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूसरी ओर, रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी अपने पति की इस उपलब्धि पर फूली नहीं समाईं।

रितिका ने इस तरह मनाया जश्न

रोहित ने टी ब्रेक से पहले 64वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर विदेश में अपना पहला टेस्ट शतक ठोका। इसके बाद जैसे ही रोहित ने बल्ला उठाया तो रितिका भी खुशी से तालियां बजाती हुई नजर आईं। वह मैच देखने के लिए स्टेडियम में ही मौजूद थीं। रितिका ने तालियाों के अलावा फ्लाइंग किस देकर भी पति रोहित की हौसला-अफजाई की। रितिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि रितिका अपने पति के लिए लकी चार्म हैं।

रोहित शर्मा ने मुश्किल वक्त में टीम इंडिया के लिया ये सेंचुरी जमाई। भारत की पहली पारी महज 191 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जनाब में इंग्लैंड ने 291 जुटाए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 99 रन की बढ़त मिली। हालांकि, रोहित ने हिम्मत नहीं हारी और दूसरी पारी में केएल राहुल (46) के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (61) संग दूसरे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की। रोहित का विकेट उस वक्त गिरा, जब भारत ने 137 रन की बढ़त बना ली। उन्हें ओली रॉबिन्सन ने 81वें ओवर में क्रिस वॉक्स के हाथों लपकवाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल