लाइव टीवी

रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, क्रिकेटर्स ने कुछ यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Updated Aug 15, 2022 | 14:01 IST

Indian Cricketers on Independence Day 2022: भारतीय क्रिकेटर्स ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है।

Loading ...
रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर
मुख्य बातें
  • आज देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
  • देशवासी इस खास अवसर पर जश्न में डूबे हैं
  • क्रिकेटर्स ने ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

देश सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मनाया जा रहा है। भारत के हर कोने में जश्न का माहौल है और लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर हैं। देशवासी अलग-अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट जगत ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए आजादी की वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 'आजादी के 75 साल। इस पर गर्व है। एक भारतीय बनें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।'

महान क्रिकेटर और रिकॉर्ड्स का अंबार लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'आप सभी को #स्वतंत्रतादिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, 'हमारे राष्ट्र की महिमा हमेशा बनी रहे! स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के लिए प्यार, शांति और समृद्धि की कामना। एक भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद!'

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक वीडियो साझा कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीडियो में कहा कि स्वतंत्रता दिवस मेरे दिल के बहुत करीब है। कई फ्रीडम फाइटर्स और काफी लोगों ने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान की है, जिसे हमेशा याद रखना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, 'मैं तिरंगे और भारत की जर्सी की जादुई शक्ति को जानता हूं, इसलिए मैं स्वतंत्रता दिवस के महत्व को मानता हूं। हर घर में तिरंगा, हर दिल में तिरंगा। सभी को 75वीं शुभकामनाएं, ये अपना त्यौहार है।'
 

भारत महिला क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान मिताली राज ने पारंपरिक पोशाक में तिरंगा थामे सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, 'हमारा झंडा हमारा गौरव है! ऊंचा तिरंगा एक ऐसा नजारा है जो हर भारतीय के दिल को खुशी से भर देता है। मेरे निवास पर आज झंडा रोहण किया गया। "हैशटैग हर घर तिरंगा हैशटैग अमृत महोत्सव।'
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल