लाइव टीवी

जो कारनामा सहवाग नहीं कर पाए, 16 साल बाद रोहित शर्मा ने कर दिखाया  

Updated Oct 20, 2019 | 13:23 IST

साल 2003 में वीरेंद्र सहवाग एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो कारनामा करने से चूक गए थे रोहित शर्मा ने वो धमाका रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर दिखाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Rohit Sharma 212( साभार BCCI)
मुख्य बातें
  • साल 2003 में एडिलेड टेस्ट में छक्का जड़ने की कोशिश में सहवाग 195 रन बनाकर हुए थे आउट
  • रोहित ने रांची में कगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़कर पूरा किया दोहरा शतक
  • छक्के के साथ ही रोहित ने पूरा किया था करियर का छठा टेस्ट शतक

रांची: हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सुपरहिट धमाका कर दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर मिले मौके को रोहित शर्मा ने दोनों हाथों से बटोर लिया और ऐसा धमाका कर दिखाया जो उनसे पहले और कोई बल्लेबाज नहीं कर सकी। बतौर ओपनर विशाखापट्टनम में रोहित ने 176 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी नई पारी का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 127 रन बनाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे टेस्ट में रोहित केवल 14 रन बना सके लेकिन रांची में उन्होंने दोहरा शतक जड़कर सुपरहिट धमाका कर दिया। वो 212 रन बनाकर आउट हुए। 

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़चुके रोहित शर्मा ने अपना टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया। उन्होंने कगिसो रबाडा की गेंद को  वो इस अनोखे अंदाज में दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। साल 2003 में वीरेंद्र सहवाग के पास ऐसा करने का मौका था। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 195 रन बनाकर खेल रहे सहवाग ने छक्के के साथ दोहरा शतक पूरा करने की कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही और वो बाउंड्री पर लपके गए। ऐसे में रोहित ने शर्मा ने इस घटना के 16 साल बाद वो कारनामा कर दिखाया जो सहवाग नहीं कर सके थे। सबसे रोचक बात यह है कि रोहित ने ऐसा उस दिन किया है जब सहवाग अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग को जन्मदिन का इससे बेहतर और कोई तोहफा नहीं मिल सकता। 

रोहित ने रांची टेस्ट में शतक भी छक्के के साथ ही पूरा किया था उन्होंने दोहरा शतक भी उसी अंदाज में पूरा किया। सहवाग भले ही दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा नहीं कर सके थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक उन्होंने छक्का जड़कर पूरा किया था। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल