लाइव टीवी

सफेद जर्सी में रंग में नजर आए 'हिटमैन' रोहित, तोड़ा 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated Oct 05, 2019 | 17:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रोहित शर्मा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में कीर्तिमान अपने नाम किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
रोहित शर्मा
मुख्य बातें
  • रोहित शर्मा टेस्ट में सिक्सर किंग बन गए हैं
  • रोहित ने वसीम अकरम का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है
  • रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर ओपनर पहले टेस्ट खेला

विशाखापट्टनम: 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जमकर बल्ला चला। उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ा। बतौर ओपनर अपना पहला टेस्ट खेलने वाले रोहित ने चौथे दिन अपनी शतकीय पारी के दौरान एक विश्व कीर्तिमान बना डाला।

रोहित दुनिया में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 13 छक्के लगाकर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर वसीम अकसर का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अकरम ने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 12 छक्के जमाए थे।

रोहित ने पहली पारी में जहां 176 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 127 रन की धमाकेदार पारी खेली। 'हिटमैन' ने पहली पारी में 244 गेंदों का सामना कर 23 चौके और 6 लगाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 149 गेंदें खेलकर 10 चौके और 7 छक्के मारे।

इससे पहले रोहित ने इस मैच में नौवां छक्का जड़ते ही  भारत के लिए एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज था। सिद्धू ने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के जड़े थे।  

इसके अलावा रोहित ने वनडे क्रिकेट में नाम भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्याद 16 छक्के जड़े हैं। वहीं टी-20 में उन्होंने एक पारी में 10 छक्के जड़े हैं। रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगुलुरू वनडे में 16 छक्के जड़े थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में साल 2017 में खेले गए टी-20 में 118 रन की शतकीय पारी के दौरान 10 छक्के जड़े थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल