लाइव टीवी

सचिन तेंदुलकर ने लगाया फॉरहैंड शॉट, फिर 20 बार के ग्रैंडस्‍लैम चैंपियन से पूछा ये सवाल

Updated Jul 04, 2020 | 15:17 IST

Sachin Tendulkar asks Roger Federer: टीम इंडिया के पूर्व महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्‍ट करते हुए रोजर फेडरर से एक सवाल किया है। जानिए उन्‍होंने क्‍या पूछा।

Loading ...
सचिन तेंदुलकर
मुख्य बातें
  • सचिन तेंदुलकर ने टेनिस का फॉरहैंड शॉट लगाया
  • तेंदुलकर ने फेडरर से पूछा कि फॉरहैंड शॉट खेलने की कोई टिप्‍स दें
  • पहले भी तेंदुलकर-फेडरर ट्विटर पर हंसी-मजाक करते दिखे हैं

मुंबई: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में टेनिस रैकेट पर अपने हाथ आजमाए थे। इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था।

तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे थे और इसी वीडियो में उन्होंने एक फोरहैंड खेला था। सचिन ने इस वीडियो के साथ 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेजरर को टैग करते हुए लिखा, हे रोजर। मेरे फोरहैंड के लिए कोई टिप्स।

इससे पहले भी यह दोनों अपने-अपने खेलों के महान खिलाड़ी ट्विटर पर हंसी मजाक करते हुए दिखाई दिए हैं।

कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से कई खेल गतिविधियां बंद हैं। हाल ही में लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई हैं, जिसके बाद खिलाड़ी धीरे-धीरे अभ्यास पर लौट रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल