लाइव टीवी

साक्षी ने धोनी को किया ट्रोल, फोटो पोस्ट करके कहा- 'बाइक वहां पार्क करो जहां होनी चाहिए'

Updated Mar 17, 2020 | 18:39 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में हैं और अपनी बाइक्स चलाने में व्यस्त हैं। इसी बीच उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
MS Dhoni and Sakshi Dhoni
मुख्य बातें
  • साक्षी ने पति महेंद्र सिंह धोनी को किया ट्रोल
  • मोटरसाइकिल को सही जगह पर पार्क करने के लिए कहा
  • इन दिनों धोनी रांची में हैं, कोरोना वायरस की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप रद्द हुआ है

नई दिल्लीः इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर छुट्टियों पर हैं। लंबी छुट्टी के बाद धोनी मैदान पर लौटे तो थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2020 कैंप रद्द कर दिया गया जिसके बाद धोनी फिर से अपने घर (रांची) लौट आए हैं। अब वो हमेशा की तरह रांची की सड़कों पर अपनी बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए धोनी को अनुशासन का पाठ पढ़ा डाला।

धोनी को मोटरसाइकिल्स का काफी शौक है और दुनिया की तमाम बेहतरीन बाइक्स उनके कलेक्शन में मौजूद हैं। रांची में वो जब भी होते हैं तो अपनी इन बाइक्स का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते। उधर, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें धोनी की शानदार हार्ले डेविडसन बाइक खड़ी नजर आ रही है लेकिन शायद वो पार्किंग नहीं है। इसीलिए साक्षी ने अपने पति को अनुशासन का पाठ पढ़ाने का मौका नहीं छोड़ा और लिखा, 'इसको प्लीज वहां पप पार्क करो जहां पर ये होनी चाहिए।'

मोटरसाइकिल्स के लिए खास गैराज

माही ने रांची में अपने नए घर में मोटरसाइकिल्स के लिए एक खास गैराज भी बनवाया है जिसकी तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी हैं। कांच से सजे इस शानदार गैराज में उनकी पहली मोटरसाइकिल से लेकर हेलकैट तक और हार्ले डेविडसन से लेकर तमाम अन्य सुपर बाइक्स मौजूद हैं। धोनी को गाड़ियों का भी बहुत शौक है और उनके पास हमर से लेकर पजीरो तक, कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं।

क्या टी20 विश्व कप खेलेंगे माही?

भारतीय क्रिकेट का ये दिग्गज पूर्व कप्तान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद क्रिकेट से दूर हो गया था। उनका ये ब्रेक काफी लंबा खिंचा और सभी उनके करियर व भविष्य को लेकर अटकलें लगाने लगे। हालांकि धोनी ने अपने भविष्य को लेकर कोई बयान नहीं दिया। अब अगर कोरोना वायरस के प्रकोप से निकलने के बाद आईपीएल हुआ और वहां माही एक बार फिर जलवा बिखेरते देखे गए तब शायद तय हो जाएगा कि धोनी इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल