लाइव टीवी

शाहिद अफरीदी अपने बर्थडे पर इस ट्वीट के चलते हुए ट्रोल, लोगों ने पूछा- 41, 44 या फिर 46 सही उम्र कौन सी है

Updated Mar 01, 2021 | 12:21 IST

Shahid Afridi Birthday: शाहिद अफरीदी अपने बर्थडे पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि आपकी सही उम्र क्या है?

Loading ...
शाहिद अफरीदी
मुख्य बातें
  • आज शाहिद अफरीदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं
  • बर्थडे पर अफरीदी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है
  • अफरीदी पाकिस्तानी टीम के कप्तान रह चुके हैं

आज पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अफरीदी कई बार अपने उम्र विवाद को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब अफरीदी सोमवार को बर्थडे पर ट्वीट कर एक बार फिर बुरा फंस गए। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खुलासा किया है कि उनकी उम्र 44 साल है। शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया, 44 साल का हो गया। मेरा परिवार और मेरे फैंस ही मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।' 

आत्मकथा 'गेम चेंजर' में कबूल की ये बात

शाहिद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स पूर्व पाकिस्तान ऑलराउंडर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आपकी सही उम्र - 41, 44 या फिर 46 कौन सी है। बता दें कि अफरीदी का साल 2019 उम्र विवाद सामने आया था। उन्होंने माना कि वह अपने क्रिकेट करियर में उम्र छुपाते हुए आए थे। आधिकारिक दस्तावेज में अफरीदी का जन्म एक मार्च 1980 दर्ज है। वहीं, अफरीदी ने आत्मकथा 'गेम चेंजर' में लिखा कि डेब्यू के वक्त तब वह 16 के नहीं बल्कि 19 साल के थे। उनके जन्म 1975 में हुआ था। 

बर्थडे ट्वीट पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट

पाकिस्तानी पत्रकार दानिया रसूल ने अफरीदी की उम्र से संबंधित विसंगति की ओर इशारा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, 'शाहिद अफरीदी को जन्मदिन की बधाई। हमारे पासे उनकी तीन उम्र हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अफरीदी की उम्र 41 जबकि उनकी आत्मकथा के हिसाब से 46  है और अब हमारे पास 44 आ गई है!'

वहीं, एक यूजर ने अफरीदी की पोस्ट पर कमेंट किया, ' साल 1996 में जब उन्होंने अपना डेब्यू किया, तब वह 16 साल के थे। लेकिन उन्होंने 25 साल में 28 साल का अंसभव फासला तय कर दिखाया।' वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, 'लीजेंड ! .... 16 साल के अफरीदी ने सबसे तेज शतकीय पारी खेली और आज वह 44 वर्ष के हो गए हैं। अफरीदी की पुस्तक के अनुसार उनकी उम्र 46 है और विकीपीडिया कहता है वह 41 साल के हैं। जन्मदिन मुबारक हो लाला'

गौरतल है कि शादी अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 36.51 की औसत से 1716 रन बनाए। वहीं उन्होंने 398 वनडे मैचों में 23.58 की औसत से 8064 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों 17.92 की औसत से 1416 रन बनाए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट क्रमश: 48, 395 98 विकेट चटकाए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल