लाइव टीवी

Shivam Dube Wedding: ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रचाई शादी, जानिए किसे बनाया अपना हमसफर

Updated Jul 17, 2021 | 10:22 IST

Shivam Dube and Anjum Khan Marriage: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शादी रचा ली है। जानिए किसे अपना हमसफर बनाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शिवम दुबे और अंजुम खान
मुख्य बातें
  • शिवम दुबे शादी के बंधन में बंध गए हैं
  • उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं
  • उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड अंजुम खान को अपना हमसफर बनाया है। दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। दुबे ने शादी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद से बधाइयों का तांता लग गया है। उन्होंने अंजुम खान के साथ तीन तस्वीरें शेयर की, जिनमें कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। एक तस्वीर में दोनों साथ खड़े हैं तो दूसरी में दुआ मांग रहे हैं। वहीं अन्य फोटो में वह अंजुम को अंगूठी पहनाते हुए देखा जे सकते हैं। बता दें कि ऑलराउंडर और उनकी गर्लफ्रेंड ने शुक्रवार को शादी रचाई। 

'यहीं से हमारी हमेशा के लिए शुरू होती है'

शिवम दुबे ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमने एक प्यार से प्यार किया, जो प्यार से ज्यादा था और अब यहीं से हमारी हमेशा के लिए शुरू होती है। हम 16-07-2021 को शादी के बंधन में बंधन गए हैं।' दुबे की पोस्ट पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं और फैंस के साथ-साथ क्रिकेटर्स भी शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कमेंट किया, 'कॉन्ग्रैचलैशन्स ब्रो।' सिद्धार्थ लाड ने कहा, 'बधाई हो।' ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने लिखा, 'शुभकामनाएं भाई।' 
 

गौरतलब है कि शिवम दुबे ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। यह एक टी20 मैच था। वह अब तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 13 खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 17.50 के औसत से 105 रन जुटाए। उन्होंने इस दौरान एक अर्धशतक जमायाय। वहीं, दुबे ने बॉलिंग करते हुए 10.04 के इकॉनमी रेट से 5 विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने दिसंबर 2019 में वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन वह अभी तक एकमात्र मैच ही खेल पाए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 9 रन बनाए थे और कोई विकेट नहीं लिया था। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल