लाइव टीवी

पंत-धोनी वाले बयान पर सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दिया करारा जवाब

Updated Dec 07, 2019 | 08:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sourav Ganguly speaks on Virat Kohli statement over Dhoni-Pant: कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि दर्शकों को धोनी का नाम लेकर रिषभ पंत को भटकाना नहीं चाहिए। अब दादा ने जवाब दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
सौरव गांगुली
मुख्य बातें
  • विराट कोहली के धोनी-पंत वाले बयान पर गांगुली ने दिया जवाब
  • बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी बात सामने रखी
  • धोनी के करीब आने के लिए भी रिषभ पंत को कम से कम 15 साल लगेंगे

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक दिन पहले रिषभ पंत के बचाव में बयान दिया है। एक मैच के दौरान रिषभ पंत जब मैदान पर खराब प्रदर्शन कर रहे थे तो दर्शकों ने चेतावनी देने के अंदाज में कहा कि 'एमएस धोनी मैदान पर हैं'। विराट ने अपने ताजा बयान में कहा है कि दर्शकों को ये सब नहीं कहना चाहिए। अब बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस मामले में अपनी बात सामने रखी है।

गुरुवार को दिए बयान में विराट कोहली ने कहा था कि, 'हमे जाहिर तौर पर रिषभ की काबिलियत पर भरोसा है। अगर वो (रिषभ पंत) कोई मौका छोड़ता है या कोई चूक होती है, तो ऐसे में लोग स्टेडियम में ये नहीं चिल्ला सकते है कि एमएस मैदान में मौजूद हैं। अगर सही तरह से कहूं तो ये अपमानित करने जैसा है। कोई भी खिलाड़ी ऐसा होता देखना नहीं चाहेगा।' दादा ने इसके जवाब में कहा है कि अगर वो कोहली होते तो रिषभ पंत को ये सब कुछ सुनने देते।

सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट 2019 के मौके पर कहा, 'अगर मैं विराट कोहली होता तो मैं उसे (रिषभ पंत) को इस स्थिति से गुजरने देता और इसके बीच में उसे सफलता खोजने को कहता। सबको ये समझना जरूरी है कि आपको एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी रोज नहीं मिलते। वो एक दौर में पाया जाने वाला एक अनोखा खिलाड़ी है।'

धोनी बनने में 15 साल लगेंगे

सौरव गांगुली ने आगे कहा, 'जब एमएस धोनी ने करियर शुरु किया था तब वो भी एमएस धोनी नहीं थे। उसको एमएस धोनी बनने में 15 साल लगे। रिषभ पंत को भी अगर आज वाले एमएस धोनी के करीब भी आना है तो उनको तकरीबन 15 साल लगेंगे ही।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल