लाइव टीवी

श्रीलंका के विश्व चैंपियन कप्तान को संकट की घड़ी में भारत की याद आई, जानिए क्यों बताया 'बड़ा भाई'

Updated Apr 06, 2022 | 18:49 IST

Arjuna Ranatunga on Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के विश्व चैंपियन कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अपने देश के मौजूदा हालात को लेकर राय का इजहार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
अर्जुन रणतुंगा
मुख्य बातें
  • श्रीलंका में इन दिनों हालात बेहद खराब है
  • आर्थिक संकट के चलते लोग नाराज हैं
  • श्रीलंका में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका में लोग बेहद नाराज हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पिछले हफ्ते देश में आपातकाल लगा दिया था, जो बुधवार को हटा दिया गया। इस बीच श्रीलंका को 1996 में वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अपने देश के मौजूदा हालात को लेकर बेबाक राय रखी है। उन्होंने साथ ही भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने रणतुंगा मंत्री भी रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: चीन के कर्ज जाल में भारत के पड़ोसी, श्रीलंका जैसा पाक-मालदीव और इन देशों का होगा हाल !

'भारत हमारा बड़ा भाई'

रणतुंगा ने एएनआई से कहा, 'श्रीलंका की इस सरकार ने अपने फाएदे के लिए पूरे संविधान को बदल डाला। भारत हमारा बड़ा भाई है। वे पेट्रोल और दवाओं जैसी हमारी जरूरतों को देख रहा है। भारत हमारी काफी मदद कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'विरोध प्रदर्शनों में हमारे देश के आम लोग सिर्फ दूध पाउडर, गैस, चावल, पेट्रोल जैसी बुनियादी चीजें मांग रहे हैं। मैं हिंसा से बिलकुल सहमत नहीं हूं। देश पिछले दो साल में एक बड़े संकट में घिर गया है। वे कोरोना का बहाना बना सकते हैं, लेकिन दुनिया भी तो इससे गुजरी है।'

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में हटाया गया आपातकाल, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने जारी की अधिसूचना

'राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं'

पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान ने कहा, 'दुर्भाग्य से इस सरकार ने कोरोना को सही से नहीं संभाला। वे अहंकारी और अति आत्मविश्वासी थे। अगर राष्ट्रपति को लगता है कि वह हालात संभाल नहीं सकते तो पद छोड़ सकते हैं। हम दुनिया भर में पैसों की भीख मांग रहे हैं। सौभाग्य से ऐसे देश हैं, जो हमारी मदद कर रहे हैं, खासकर भारत।' रणतुंगा ने भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने जाफना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शुरू करने के लिए अनुदान देकर बहुत उदारता दिखाई है। भारत हमारी बहुत मदद कर रहा है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल