लाइव टीवी

टीम इंडिया के नए मुख्य सेलेक्टर सुनील जोशी का पहला बयान आया, ये होगा सबसे बड़ा चैलेंज

Updated Mar 05, 2020 | 18:09 IST

Sunil Joshi first comment after appointment as Chief Selector: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी की तरफ से बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति (National selection committee) का प्रमुख बनने के बाद पहला बयान आया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
Sunil Joshi
मुख्य बातें
  • मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद आया सुनील जोशी का पहला बयान
  • क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को इंटरव्यू लेने के बाद जोशी के नाम पर मुहर लगाई
  • हरविंदर सिंह को भी सुनील जोशी की अध्यक्ष्ता वाली चयन समिति का हिस्सा बनाया गया है

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम को चुनने के लिए अब चयन समिति को नया मुखिया मिल गया है। काफी इंतजार हुआ, तकरीबन 44 आवेदनकर्ताओं में से 5 को शॉर्टलिस्ट किया गया और बुधवार को इन पांचों का इंटरव्यू करने के बाद क्रिकेट सलाहकार समिति ने सुनील जोशी के नाम पर मुहर लगा दी। सुनील जोशी अब एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहला बयान क्या दिया है, आइए जानते हैं।

जोशी का पहला बयान

सेलेक्शन कमिटी के नए अध्यक्ष सुनील जोशी ने इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद अपने पहले बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट की सेवा का मौका फिर से मिलना सम्मान की बात है। जोशी ने भारत की तरफ से 1996 से 2001 के बीच 15 टेस्ट और 69 वनडे में क्रमश: 41 और 69 विकेट लिये। वह उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर टीम को कोच रह चुके हैं और 2019 विश्व कप तक बांग्लादेश के सहयोगी स्टाफ में शामिल थे।

प्यारे देश की सेवा करना..

सुनील जोशी ने कहा, ‘मैं अपने प्यारे देश की सेवा करना सम्मान समझता हूं। मैं सीएससी अध्यक्ष मदन लाल, आर पी सिंह और मैडम सुलक्षणा नाइक का आभारी हूं जिन्होंने मेरी उम्मीदवारी पर विचार किया।’ क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल मदन लाल, आरपी सिंह ओर नाइक ने जोशी और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को पांच सदस्यीय चयन पैनल में चुना।

सुनील जोशी के सामने ये है पहली बड़ी चुनौती

सुनील जोशी के सामने पहली बड़ी चुनौती है महेंद्र सिंह धोनी पर फैसला लेना। वैसे तो सब कह चुके हैं कि संन्यास कब लेना है, इसका फैसला खुद महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि चयन समिति के अध्यक्ष सुनील जोशी और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी धोनी से इस मामले में बात जरूर करना चाहेंगे। धोनी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और अब इस साल अक्टूबर में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है जिसके लिए धोनी उपलब्ध रहेंगे या नहीं ये बड़ा सवाल है। क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा भी सभी उम्मीदवारों से इंटरव्यू में धोनी के भविष्य से जुड़ा सवाल पूछा गया था।

हाल ही में धोनी लंबे इंतजार के बाद पहली बार पिच पर उतरे जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ चेन्नई के चेपॉक मैदान पर अभ्यास शुरू किया। आईपीएल 2020 के लिए धोनी कमर कस चुके हैं जहां वो सीएसके की अगुवाई करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी शायद आईपीएल में अपनी फिटनेस और फॉर्म देखने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर कोई फैसला लेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल