लाइव टीवी

Suryakumar Yadav Record: सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी, साल 2022 में ऐसा करने वाल पहले खिलाड़ी बने

Updated Nov 06, 2022 | 15:31 IST

Suryakumar Yadav, Most T20I runs in T20I, India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2022: भारत और जिंबाब्वे के बीच मेेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारतीय स्टार सूर्यकुमार यादव ने एक और बेहतरीन पारी खेली और नया रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
सूर्यकुुमार यादव जिंबाब्वे के खिलाफ
मुख्य बातें
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2022
  • भारत बनाम जिंबाब्वे
  • सूर्यकुमार यादव की एक और यादगार पारी, बनाया 2022 का सबसे खास रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe, Suryakumar Yadav Record: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और जिंबाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2022 के अंतिम ग्रुप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जमकर कहर बरपाया। मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ना सिर्फ आतिशी अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया, बल्कि साल 2022 में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया।

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तो 15 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन केएल राहुल ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 51 रनों की पारी खेली। इसके बाद विराट कोहली 26 रन बनाकर आउट हो गए। फिर पिच पर एंट्री हुई सूर्यकुमार यादव की।

एक और धमाकेदार पारी

टी20 के शीर्ष बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ अपने आकर्षक शॉट्स से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने महज 23 गेंदों पर इस टूर्नामेंट का अपना तीसरा और टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। पारी की अंतिम गेंद पर भी एक शानदार छक्का लगाते हुए उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे।

2022 में सबसे ऊपर पहुंचे SKY

SKY के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी बना डाला है। वो साल 2022 में 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वो शीर्ष पर पहुंच गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (924 रन) को पीछे छोड़ते हुए ये कमाल किया है। सूर्यकुमार ने इस साल अब तक 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1026 रन बनाए हैं जिस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल