लाइव टीवी

करियर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार ने कुछ ऐसा किया, आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका

Updated Mar 18, 2021 | 20:57 IST

First ball six, Suryakumar Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा लेकिन उससे भी दिलचस्प बात थी उनकी शुरुआत। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
Suryakumar Yadav
मुख्य बातें
  • सूर्यकुमार यादव ने एक खास रिकॉर्ड बना डाला
  • 19 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी ने किया ये कमाल
  • पिच पर आते ही SKY ने दिखाया अपना दम

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के 30 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुरुवार को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बैटिंग करने उतरे। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर विराट कोहली से ऊपर प्रमोट किया और इस खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर खुद को साबित कर दिया। लेकिन इससे भी दिलचस्प चीज रही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली गेंद।

मैच के चौथे ओवर में इंग्लैंड के सबसे धाकड़ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर आर्चर ने ओपनर रोहित शर्मा को आउट कर दिया। पिच पर सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने आए और सभी की नजरें उन पर थीं। ऐसा लगा कि वो पहली बार इस स्तर पर बैटिंग करने आए हैं तो थोड़ा संयम से खेलेंगे लेकिन इस खिलाड़ी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।

जोफ्रा आर्चर ने लेग स्टंप पर शॉर्ट गेंद की, एक कदम जमीन से ऊपर उठाया और फाइन लेग दिशा में उन्होंने एक बेहतरीन छक्का जड़ते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया। बाहर बैठे सभी बाकी खिलाड़ी इस नजारे को देखकर दंग रह गए। इसके साथ ही सूर्यकुमार अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। विश्व क्रिकेट इतिहास में वो ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने।

अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी

1. सोहेल तनवीर (पाकिस्तान)

2. मार्क क्रेग (न्यूजीलैंड)

3. मंगालीसो मोसेल (दक्षिण अफ्रीका)

4. रिचर्ड गरावा (जिंबाब्वे)

5. सूर्यकुमार यादव (भारत)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल