लाइव टीवी

Syed Mushtaq Ali Trophy: शुरू होगा टी20 क्रिकेट का घरेलू धमाल, ये है पूरा कार्यक्रम  

Updated Jan 09, 2021 | 23:08 IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 का आगाज रविवार को होने जा रहा है। आईपीएल की सभी टीमों की नीलामी से पहले टूर्नामेंट पर नजर होगी। जानिए टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम।

Loading ...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
मुख्य बातें
  • 10 जनवरी को कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के मुकाबले से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट का आगाज
  • 31 जनवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
  • सात वेन्यू में खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मैच, सभी आईपीएल टीमों की होगी नजर

नई दिल्ली: कोरोना के कहर के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर क्रिकेट का धमाल रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ शुरू होने जा रहा है। यूएई में आईपीएल 2020 के आयोजन के बाद सभी टीमें इस साल अप्रैल मई में होने वाले लीग के 14वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में नए सिरे से टीमों के गठन के लिए घरेलू खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमों की नजर टिकी रहेंगी। 

जैव सुरक्षित वातावरण में होगा आयोजन
रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी  का आगाज देश के तीन स्थानों बेंगलुरु, कोलकाता और वडोदरा में हो रहा है। जैव सुरक्षित वातावरण में आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए सभी टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ को हर सेंटर पर मैच शुरू होने से पहले क्वारंटीन रहना होगा और तीन कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। 22 दिन लंबे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले  29 जनवरी को और फाइनल मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नांमेंट कुल मिलाकर 7 वेन्यू में मुंबई, वडोदरा, इंदौर, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद में टूर्नामेंट के फाइनल राउंड आयोजित होगा। 

कर्नाटक खिताब बचाने उतरेगा
गत विजेता कर्नाटक 10 जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ अपने घरेलू मैदान बेंगलुरू में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। रविवार को टूर्नामेंट में एलीट ए, बी और सी के मैच खेले जाएंगे। एलीट ग्रुप ए मैचों में बेंगलुरु में कर्नाटक का सामना जम्मू कश्मीर से, रेलवे का सामना त्रिपुरा से और पंजाब का सामना उत्तर प्रदेश से होगा।

वहीं एलीट ग्रुप बी मैचों में कोलकाता में असम का सामना हैदराबाद से, ओडिशा का बंगाल से और झारखंड का सामना तमिलनाडु से होगा। एलीट ग्रुप सी मैचों में वडोदरा में बड़ौदा के सामने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के सामने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के सामने महाराष्ट्र की चुनौती होगी। 

रैना सहित कई स्टार लंबे समय बाद आएंगे नजर
टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे खेलते दिखाई देंगे। आईपीएल 2020 के आगाज से पहले टूर्नामेंट छोड़कर वापस स्वदेश लौटने वाले सुरेश रैना भी उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते नजर आएंगे। पिछले साल एमएस धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रैना पहली बार मैदान में नजर आएंगे। धोनी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। 

ये है पूरा शेड्यूल

तारीख और दिन  ग्रुप टीम 1 बनाम टीम 2 समय (IST) वेन्यू 
जनवरी 10, रविवार एलीट A कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर 12:00 PM अलुर
जनवरी 10, रविवार एलीट A पंजाब बनाम उत्तर प्रदेश 12:00 PM अलुर
जनवरी 10, रविवार एलीट A रेलवे बनाम त्रिपुरा 12:00 PM अलुर
जनवरी 10, रविवार एलीट B बंगाल बनाम ओडिशा 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 10, रविवार एलीट B झारखंड बनाम तमिलनाडु* 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 10, रविवार एलीट C गुजरात बनाम महाराष्ट्र 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 10, रविवार एलीट C छत्तीसगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 10, रविवार एलीट C बड़ौदा बनाम उत्तराखंड 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 10, रविवार एलीट B असम बनाम हैदराबाद*                      7:00 PM कोलकाता
जनवरी 11,सोमवार एलीट D सौराष्ट्र बनाम सेना* 12:00 PM इंदौर
जनवरी 11,सोमवार एलीट D राजस्थान बनाम विदर्भ 12:00 PM इंदौर
जनवरी 11,सोमवार एलीट E आंध्र प्रदेश बनाम हरियाणा 12:00 PM मुंबई
जनवरी 11,सोमवार एलीट E मुंबई बनाम दिल्ली 12:00 PM मुंबई
जनवरी 11,सोमवार प्लेट चंडीगढ़ बनाम नागालैंड 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 11,सोमवार प्लेट मेघालय बनाम मणिपुर 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 11,सोमवार प्लेट बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 11,सोमवार प्लेट मिजोरम बनाम सिक्किम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 11,सोमवार एलीट D मध्य प्रदेश बनाम गोवा*                     7:00 PM इंदौर
जनवरी 11,सोमवार एलीट E केरल बनाम पुदुचेरी*                      7:00 PM मुंबई
जनवरी 12, मंगलवार एलीट A कर्नाटक बनाम पंजाब 12:00 PM अलुर
जनवरी 12, मंगलवार एलीट A जम्मू-कश्मीर बनाम त्रिपुरा 12:00 PM अलुर
जनवरी 12, मंगलवार एलीट A रेलवे बनाम उत्तर प्रदेश 12:00 PM अलुर
जनवरी 12, मंगलवार एलीट B बंगाल बनाम झारखंड* 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 12, मंगलवार एलीट B हैदराबाद बनाम ओडिशा 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 12, मंगलवार एलीट C छत्तीसगढ़ बनाम महाराष्ट्र 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 12, मंगलवार एलीट C गुजरात बनाम उत्तराखंड 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 12, मंगलवार एलीट C बड़ौदा बनाम हिमाचल प्रदेश 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 12, मंगलवार एलीट B असम बनाम तमिलनाडु*                      7:00 PM कोलकाता
जनवरी 13, बुधवार एलीट E हरियाणा बनाम पुदुचेरी 12:00 PM मुंबई
जनवरी 13, बुधवार प्लेट मेघालय बनाम मिजोरम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 13, बुधवार प्लेट चंडीगढ़ बनाम मणिपुर 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 13, बुधवार प्लेट बिहार बनाम सिक्किम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 13, बुधवार प्लेट अरुणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 13, बुधवार एलीट D मध्य प्रदेश बनाम राजस्थान*                      7:00 PM इंदौर
जनवरी 13, बुधवार एलीट E मुंबई बनाम केरल*                      7:00 PM मुंबई
जनवरी 14, गुरुवार एलीट A पंजाब बनाम रेलवे 12:00 PM अलुर
जनवरी 14, गुरुवार एलीट A जम्मू-कश्मीर बनाम उत्तर प्रदेश 12:00 PM अलुर
जनवरी 14, गुरुवार एलीट A कर्नाटक बनाम त्रिपुरा 12:00 PM अलुर
जनवरी 14, गुरुवार एलीट B असम बनाम झारखंड 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 14, गुरुवार एलीट B ओडिशा बनाम तमिलनाडु* 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 14, गुरुवार एलीट C बड़ौदा बनाम छत्तीसगढ़ 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 14, गुरुवार एलीट C गुजरात बनाम हिमाचल प्रदेश 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 14, गुरुवार एलीट C महाराष्ट्र बनाम उत्तराखंड 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 14, गुरुवार एलीट B बंगाल बनाम हैदराबाद*                      7:00 PM कोलकाता
जनवरी 15, शुक्रवार एलीट D मध्य प्रदेश बनाम विदर्भ* 12:00 PM इंदौर
जनवरी 15, शुक्रवार एलीट D राजस्थान बनाम सेना 12:00 PM इंदौर
जनवरी 15, शुक्रवार एलीट E दिल्ली बनाम केरल 12:00 PM मुंबई
जनवरी 15, शुक्रवार एलीट E मुंबई बनाम हरियाणा 12:00 PM मुंबई
जनवरी 15, शुक्रवार प्लेट बिहार बनाम मेघालय 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 15, शुक्रवार प्लेट चंडीगढ़ बनाम मिजोरम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 15, शुक्रवार प्लेट नागालैंड बनाम सिक्किम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 15, शुक्रवार प्लेट अरुणाचल प्रदेश बनाम मणिपुर 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 15, शुक्रवार एलीट D गोवा बनाम सौराष्ट्र*                      7:00 PM इंदौर
जनवरी 15, शुक्रवार एलीट E आंध्र प्रदेश बनाम पुदुचेरी*                      7:00 PM मुंबई
जनवरी 16, शनिवार एलीट A त्रिपुरा बनाम उत्तर प्रदेश 12:00 PM अलुर
जनवरी 16, शनिवार एलीट A कर्नाटक बनाम रेलवे 12:00 PM अलुर
जनवरी 16, शनिवार एलीट A जम्मू-कश्मीर बनाम पंजाब 12:00 PM अलुर
जनवरी 16, शनिवार एलीट B हैदराबाद बनाम तमिलनाडु 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 16, शनिवार एलीट B बंगाल बनाम असम* 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 16, शनिवार एलीट C हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 16, शनिवार एलीट C बड़ौदा बनाम महाराष्ट्र 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 16, शनिवार एलीट C छत्तीसगढ़ बनाम गुजरात 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 16, शनिवार एलीट B झारखंड बनाम ओडिशा*                      7:00 PM कोलकाता
जनवरी 17, रविवार एलीट D गोवा बनाम राजस्थान* 12:00 PM इंदौर
जनवरी 17, रविवार एलीट D मध्य प्रदेश बनाम सौराष्ट्र 12:00 PM इंदौर
जनवरी 17, रविवार एलीट E मुंबई बनाम पुदुचेरी* 12:00 PM मुंबई
जनवरी 17, रविवार एलीट E आंध्र प्रदेश बनाम केरल 12:00 PM मुंबई
जनवरी 17, रविवार प्लेट बिहार बनाम मणिपुर 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 17, रविवार प्लेट अरुणाचल प्रदेश बनाम मेघालय 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 17, रविवार प्लेट चंडीगढ़ बनाम सिक्किम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 17, रविवार प्लेट मिजोरम बनाम नागालैंड 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 17, रविवार एलीट D सेना बनाम विदर्भ*                      7:00 PM इंदौर
जनवरी 17, रविवार एलीट E दिल्ली बनाम हरियाणा                      7:00 PM मुंबई
जनवरी 18,सोमवार एलीट A जम्मू-कश्मीर बनाम रेलवे 12:00 PM अलुर
जनवरी 18,सोमवार एलीट A पंजाब बनाम त्रिपुरा 12:00 PM अलुर
जनवरी 18,सोमवार एलीट A कर्नाटक बनाम उत्तर प्रदेश 12:00 PM अलुर
जनवरी 18,सोमवार एलीट B असम बनाम ओडिशा 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 18,सोमवार एलीट B हैदराबाद बनाम झारखंड* 12:00 PM कोलकाता
जनवरी 18,सोमवार एलीट C बड़ौदा बनाम गुजरात 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 18,सोमवार एलीट C छत्तीसगढ़ बनाम उत्तराखंड 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 18,सोमवार एलीट C हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र 12:00 PM वडोदरा
जनवरी 18,सोमवार एलीट B बंगाल बनाम तमिलनाडु*                      7:00 PM कोलकाता
जनवरी 19, मंगलवार एलीट D मध्य प्रदेश बनाम सेना* 12:00 PM इंदौर
जनवरी 19, मंगलवार एलीट D गोवा बनाम विदर्भ 12:00 PM इंदौर
जनवरी 19, मंगलवार एलीट E केरल बनाम हरियाणा* 12:00 PM मुंबई
जनवरी 19, मंगलवार एलीट E दिल्ली बनाम पुदुचेरी 12:00 PM मुंबई
जनवरी 19, मंगलवार प्लेट अरुणाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 19, मंगलवार प्लेट मेघालय बनाम सिक्किम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 19, मंगलवार प्लेट बिहार बनाम मिजोरम 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 19, मंगलवार प्लेट मणिपुर बनाम नागालैंड 12:00 PM चेन्नई
जनवरी 19, मंगलवार एलीट D राजस्थान बनाम सौराष्ट्र *                      7:00 PM इंदौर
जनवरी 19, मंगलवार एलीट E मुंबई बनाम आंध्र प्रदेश                      7:00 PM मुंबई
जनवरी 26, मंगलवार   पहला क्वार्टर फाइनल                    12:00 PM अहमदाबाद
जनवरी 26, मंगलवार   दूसरा क्वार्टर फाइनल                     7:00 PM अहमदाबाद
जनवरी 27, बुधवार   तीसरा क्वार्टर फाइनल                   12:00 PM अहमदाबाद
जनवरी 27, बुधवार   चौथा क्वार्टर फाइनल                     7:00 PM अहमदाबाद
जनवरी 29, शुक्रवार   पहला सेमीफाइनल                   12:00 PM अहमदाबाद
जनवरी 29, शुक्रवार   दूसरा सेमीफाइनल                     7:00 PM अहमदाबाद
जनवरी 31, रविवार   फाइनल                    7:00 PM अहमदाबाद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल