लाइव टीवी

PAK vs SA T20 Match Highlights: रासी वान डर डुसैन ने जड़ा आतिशी शतक, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रौंदा

Updated Oct 21, 2021 | 00:47 IST

Pakistan vs South Africa T20 World Cup 2021 Match Highlights: भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रासी वान डर डुसैन( साभार T20 World Cup)
मुख्य बातें
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने खड़ा किया था 186/6 रन का स्कोर
  • दूसरी पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर रासी वान डर डुसैन ने दिलाई टीम को 6 विकेट से जीत
  • डुसैन ने 51 गेंद में खेली 101 रन की नाबाद पारी

Pakistan vs South Africa T20 World Cup 2021 Match Highlights : दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को  रासी वान डर डुसैन की 51 गेंद में 101 रन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान को अभ्यास मैच में 6 विकेट के अंतर से करारी मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने फखर जमां(52), शोएब मलिक(28) और आसिफ अली(32) की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 186/6 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाज जीत के लिए मिले 187 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने  रासी वान डर डुसैन की नाबाद शतकीय और कप्तान तेम्बा बवूमा की 46 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट रहते आखिरी गेंद पर डुसैन के विजयी चौके की बदौलत हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर में 19 रन नहीं बचा पाया पाकिस्तान 
पारी के आखिरी ओवर में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 6 गेंद में 19 रन की जरूरत थी। ऐसे में हसन अली के ओवर की पहली गेंद पर छक्के के साथ रासी वान डर डुसैन ने शुरुआत की। इसके बाद तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद पारी की आखिरीदो गेंद पर चौका जड़कर डुसैन ने अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिला दी। अपनी पारी के दौरा उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। 

खराब रही पाकिस्तान की शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कगिसो रबाडा ने चौथे ओवर में ही कप्तान बाबर आजम को चलता कर दिया। बाबर ने 12 गेंद का सामना किया और 15 रन बनाए। बाबर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने फखर जमां उतरे।जमां अपने पैर पिच जमा पाते उससे पहले दूसरे ओपनर मोहम्मद रिजवान भी 36 के स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए। रिजवान ने 19 गेंद में 19 रन की पारी खेली। रिजवान को एनरिक नॉर्खिया ने केशव महाराज के हाथों लपकवाया।

अर्धशतक जड़कर रिटायर्ड हर्ट हुए फखर जमां
2 विकेट गंवाने के बाद एक छोर फखर जमां ने थाम लिया। दूसरे छोर पर उन्होंने पहले मोहम्मद हफीज का साथ मिला। लेकिन 66 रन के स्कोर पर वो 13 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर बवुमा के हाथों लपके गए। हफीज के बाद बल्लेबाजी करने शोएब मलिक आए। मलिक ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 28 रन बनाए। इसी बीच फखर जमां 28 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। 

20 ओवर में अफ्रीका ने बनाए 186 रन 
आखिरी ओवरों में आसिफ अली ने 18 गेंद में 32 रन की पारी खेली। उन्हें भी रबाडा ने बोल्ड करके अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शोएब मलिक आउट हुए। रबाडा ने उन्हें नॉर्खिया के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। इस तरह पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। द. अफ्रीका के लिए रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके वहीं केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिया। 

दक्षिण अफ्रीका ने 15 रन पर गंवा दिए दो विकेट 
जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम का शुरुआत भी बेहद खराब रही। क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स तीन ओवर में महज 15 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इमाद वसीम ने दोनों को अपना शिकार बनाया। डिकॉक(6) को उन्होंने पहले तो आसिफ अली के हाथों कैच कराया। इसकी दो गेंद के बाद उन्होंने हेंड्रिक्स (7) को बोल्ड कर दिया। 

डुसैन और बवुमा ने संभाला, तीसरे विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी 
पारी के चौथे ओवर में एक नई दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी मैदान पर थी। कप्तान तेम्बा बवूमा और रासी वानडर डुसैन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों की जोड़ी 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने तोड़ी। उन्होंने बवूमा को विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान के हाथों लपकवा दिया। उन्होंने 42 गेंद में 46 रन की पारी खेली। 

शतक जड़कर डुसैन ने दिलाई द. अफ्रीका को जीत 
जब बवूमा आउट हुए तब जीत के लिए द. अफ्रीका को 30 गेंद में 67 रन बनाने थे। उन्होंने एक छोर थामे रखा और तेजी से रन बनाना जारी रखा। दूसरे छोर पर कुछ देर हेनरिक क्लासेन ने उनका साथ दिया लेकिन 162 के स्कोर पर शाहीन अफरीदी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ऐसे में आखिरी वक्त में किलर मिलन ने डुसैन का साथ दिया और पारी की अंतिम दो गेंदों पर दो चौके जड़कर उन्होंने द. अफ्रीका को 6 विकेट से जीत दिला दी। डुसैन ने 51 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल