लाइव टीवी

इंस्टा 'किंग' बने विराट कोहली, फॉलोअर्स के मामले में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को पछाड़ा

Updated Feb 18, 2020 | 14:42 IST

Virat Kohli becomes reach 50M on Instagram: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ पहुंच गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैदान के बाहर पर भी एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 'रन मनीश' के नाम से मशहूर कोहली अब फोटो-शेयरिंग सोशल वेबसाइट इंस्टाग्राम के किंग बन गए हैं। कोहली के इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय शख्स हैं। उनसे पहले किसी भारतीय ने इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स का यह आंकड़ा नहीं छुआ है। उनके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 4.99 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ 40 लाख है। 

कुछ समय पहले तक कोहली इंस्टाग्राम पर नंबर दो थे। लेकिन उन्होंने जल्द ही इस फासले को पाट दिया और पहला स्थान पर काबिज हो गए। कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें, तो उन्होंने अभी तक इस वेबसाइट पर कुल 930 पोस्ट किए हैं। वह सिर्फ 148 लोगों को फॉलो करते हैं। हली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह टीम के साथी खिलाड़ियों और अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

कोहली भारत में फैंस के मामले में नहीं बल्कि ब्रांड वेल्यू में भी शीर्ष पर हैं। वह भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय सेलेब्रिटी चेहरे हैं। एक वैश्विक संस्था डफ ऐंड फेल्प्स के एक अध्ययन के अनुसार, 'विराट कोहली बीते 3 साल से ब्रांड वेल्यू के आधार पर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स हैं। साल 2019 में उन्होंने ब्रांड्स के प्रमोशन से 237.5 मिलियन डॉलर (करीब 17 अरब रुपये) कमाए थे।'

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय:

S. No. Celebrity Followers Followings
1 विराट कोहली 50.00 M 148
2 प्रियंका चोपड़ा 49.88 M 505
3 दीपिका पादुकोण 44.0 M 113
4 आलिया भट्ट 43.0 M 529
5 श्रद्धा कपूर 40.3 M 430
6 जैकलिन फर्नांडीस 37.0 M 850
7 अक्षय कुमार 36.4 M 5
8 नरेंद्र मोदी 34.4 M 0
9 नेहा कक्कड़ 32.6 M 226
10 अनुष्का शर्मा 32.5 M 232

दुनिया में टॉप पर कौन?

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स हैं। वह 20.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। रोनाल्डो से आगे सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे अधिका 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दुनिया में रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा अमेरिका की सिंगर एरियाना ग्रांडे को फॉलो किया जाता है। उनके 17.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल