लाइव टीवी

कोरोना काल में विराट कोहली के लिए आई बुरी खबर, ट्वीट कर दी जानकारी और लिखा इमोशनल मैसेज

Updated May 06, 2020 | 13:48 IST

कोरोना वायरस के वजह से चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) के लिए बुरी खबर आई है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।

Loading ...
Virat Kohli sad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) के लिए एक बुरी खबर आई है। इस बात की जानकारी विराट ने ट्वीट करके दी है। विराट कोहली का पालतू कुत्ता ब्रूनो अब नहीं रहा। 11 साल से ये वो उनके परिवार के साथ था। विराट कोहली उसे बहुत पसंद करते थे। 

विराट ने ब्रूनो को याद करते हुए ट्वीट किया, ब्रूनो की आत्मा को शांति मिले। तुम हमारे जीवन में 11 साल रहे लेकिन अपने प्यार से जीवन भर के लिए रिश्ता बना लिया। आज तुम और बेहतर जगह पहुंच गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।


मुंबई के निकट फॉर्महाउस में हैं इन दिनों

विराट कोहली कोरोना वायरस के कहर के बीच मुंबई के पास एक फॉर्म हाउस में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त गुजार रहे हैं। उनका परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में है। ऐसे में जब ब्रूनो की मौत हुई वो उस वक्त उसके पास नहीं है। उनके मैसेज से ही उनके और ब्रूनो के बीच के संबंध का पता चलता है।विराट अक्सर ब्रूनो के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे। शादी के बाद अनुष्का शर्मा और ब्रूनो के साथ खेलते हुए विराट ने कई बार तस्वीर साझा की। 

बीगल प्रजाति का था ब्रूनो

विराट कोहली का ब्रूनो बीगल प्रजाति का था। कुत्तों की ये प्रजाति मूल रूप से इंग्लैंड में पाई जाती है। 33 से 41 सेन्टीमीटर इनकी लंबाई होती है और शरीर पर छोटे बाल होते हैं। इसके शरीर पर सफेद भूरा और काला होता है। इस प्रजाति के कुत्तों की औसत आयु 12 से 15 साल होती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल