लाइव टीवी

T20 World Cup 2021: ये है टीम इंडिया के वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

Updated Oct 18, 2021 | 15:07 IST

India T20 World Cup 2021 Warm up matches schedule, fixtures: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2021 में अपने अभियान का आगाज करने से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं।

Loading ...
टीम इंडिया का टी20 विश्व कप वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल
मुख्य बातें
  • टी20 विश्व कप 2021 यूएई-ओमान में खेला जाएगा
  • भारतीय क्रिकेट टीम को दो वॉर्म-अप मैच खेलने हैं
  • जानिए, टीम इंडिया के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

India T20 World Cup 2021 Warm-up matches full schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का आगाज 17 अक्टूबर से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टीम इंडिया विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदार है और टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को करेगी। भारत की पहली भिड़ंत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी। हालांकि, विराट कोहली की अगुवाई भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करने से पहले दो वॉर्म-अप मुकाबले यानी अभ्यास मैच खेलेगी।

टीम इंडिया के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

  1. 18 अक्टूबर, भारत बनाम ,इंग्लैंड पहला वॉर्म-अप मुकाबला
  2. 20 अक्टूबर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वॉर्म-अप मैच

जानिए कब, कहां और कैसे देखें वॉर्म-अप मैच

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2021 में वॉर्म-अप मैच कब खेले जाएंगे? (When India's T20 World Cup Warm-up Matches will be played?)

टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड से सोमवार (18 अक्टूबर) को होगा। भारत दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से बुधवार (20 अक्टूबर) को भिड़ेगा।

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मुकाबले कहां खेला जाएंगे? (Where India's T20 World Cup Warm-up Matches will be played?)

भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों वॉर्म-अप मुकाबले दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएंगे।

कितने बजे शुरू होंगे भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मैच? (Team India T20 World Cup Warm-up Matches timing)

भारतीय टीम का पहला वॉर्म मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, टीम इंडिया के दूसरा अभ्यास मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मैचों का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा? (Which channel will telecast India T20 World Cup Warm-up Matches Live in India?)

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मैचों का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मैचों की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India T20 World Cup Warm-up Matches live streaming)

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2021 वॉर्म-अप मैचों की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां और लाइव अपडेट्स आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर भी देख पाएंगे।

भारत का टी20 विश्व कप 2021 का कार्यक्रम

टी20 विश्व कप 2021 के खिताब के लिए 12 टीमें भिड़ेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप 2 में रखा गया है, जिसमें उसे कुल पांच मैच खेलने हैं। भारत के अलावा ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान हैं। इस ग्रुप में दो और टीम क्वलीफारन मैचों के बाद आएंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह टक्कर 31 अक्टूबर को दुबई में होगी। इसके बाद विराट सेना तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 3 नवंबर को खेलेगी। भारत-अफगानिस्तान का मैच अबुधाबी में होगा। भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में 5 नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में 8 नवंबर) के खिलाफ खेलना है।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल