लाइव टीवी

पिता बने अजिंक्य रहाणे, शादी के पांच साल बाद घर आई नन्ही परी  

Updated Oct 05, 2019 | 13:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ajinkya Rahane Become father of baby Girl: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे शनिवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया।

Loading ...
पत्नी राधिका के साथ अजिंक्य रहाणे

मुंबई: विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शनिवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने बेटी को जन्म दिया। शनिवार को सुबह-सुबह रहाणे को यह खुशखबरी मिली। रहाणे ने साल 2014 में अपनी बचपन की मित्र राधिका के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। इसके बाद दोनों मित्र बने रहे और अंतत: विवाह करने का फैसला किया। 

रहाणे से पहले टीम इंडिया के हाल में सदस्य रहे कई क्रिकेटर पिता बने हैं और संयोगवश सभी की बेटियां है। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और चेतेश्वर पुजारा पिता बन चुके हैं। 

रहाणे को उनके टीम इंडिया में साथी रहे हरभजन सिंह ने ट्वीट कर पिता बनने की बधाई दी। हरभजन ने ट्वीट कर कहा, नए नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। आशा करता हूं कि छोटी राजकुमारी और उसकी मां अच्छी हैं। अज्जू पिता के रूप में आपके जीवन का सबसे मजेदार दौर की शुरुआत हो गई है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल