लाइव टीवी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी को 'बहुत मिस' करेगी टीम इंडिया, ये रिकॉर्ड हर पारी में दिलाएगा उसकी याद

Updated Dec 19, 2021 | 07:00 IST

India vs South Africa Test Series Throwback: भारतीय टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। भारत की मेजबान टीम से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ंत होगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2021-22
  • भारतीय टीम टेस्ट-वनडे सीरीज खेलेगी
  • टेस्ट सीरीज का आगाज इसी महीने होगा

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे का आगाज बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा। दोनों टीमें 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टकराएंगी। कई धाकड़ टीमों के उन्हीं के घर में मात देने के बाद भारतीय टीम की निगाह अब दक्षिण अफ्रीका की सरजमीन पर पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम करने पर होगी। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ी दमखम दिखाने को बेकरार होंगे, लेकिन टीम रोहित शर्मा जैसे धांसू प्लेयर को जरूर मिस करेगी। रोहित को हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है। रोहित के नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनसे पता चलता है कि 'हिटमैन' की कमी आसानी से दूर नहीं होगी।

रोहित ने सर्वाधिक छक्के मजाए

रोहित अपने दम पर किसी भी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते हैं। उन्होंने अतीत में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा है। वह भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे अधिक छक्के जमाने का कारनामा अंजाम देने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के विरुद्ध 9 मैचों की 16 पारियों में 22 छक्के ठोके हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 15 टेस्ट की 26 पारियों में 17 बार गेंद दो उठाकर सीमा रेखा के पार भेजा है। अजिंक्य रहाणे (10 टेस्ट में 12 सिक्स) तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस और एबी डिविलियर्स 11-11 छक्के लगाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

जानिए, भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के अलावा रोहित ने भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों के दरम्यान एक और अहम रिकॉर्ड भी बना रखा है। वह एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अक्टूबर, 2019 में विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट में यह कीर्तिमान हासिल किया था। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 127 रन जुटाते समय 7 छक्के ठोके थे। रोहित का बल्ला पहली पारी में भी चला था। उन्होंने तब 177 रन बनाए और 6 छक्के उड़ाए थे। बता दें कि एक पारी में सबसे अधिक छक्के जमाने के मामले में मयंक अग्रवाल (6) दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए कैलिस और डिविलियर्स ने 5-5 छक्के लगाए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल