लाइव टीवी

India Women's World Cup 2022 Schedule: भारतीय महिला टीम का विश्व कप में पूरा कार्यक्रम, जानिए कब,कहां किसके खिलाफ खेलेगी मैच

Updated Mar 06, 2022 | 06:30 IST

India Women's World Cup 2022 Schedule, Fixtures, Match List, Time Table: भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिला मुकाबले के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज 6 मार्च को कर रही है। ऐसा है भारतीय टीम का विश्व कप का पूरा कार्यक्रम।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारतीय महिला क्रिकेट टीम( साभार BCCI Women)
मुख्य बातें
  • भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 6 मार्च को करेगी अपने अभियान का आगाज
  • 27 मार्च को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी अपना आखिरी लीग मैच
  • मिताली राज की कप्तानी में पिछली बार फाइनल में टीम इंडिया को मिली थी करीबी हार

India Women's World Cup 2022 Schedule, Fixtures, Match List: मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम रविवार 6 मार्च को आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। चार साल पहले साल 2017 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी। जहां मेजबान टीम के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया पहली बार आईसीसी खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। मिताली राज और झूलन गोस्वामी के करियर का संभवत: यह आखिरी विश्व कप है ऐसे में ये दोनों दिग्गज अपने करियर का अंत विश्व चैंपियन बनकर करना चाहेंगी। आइए जानते हैं भारतीय टीम  न्यूजीलैंड की मेजबानी में आयोजित हो रहे विश्व कप में कब और कहां किसके खिलाफ मुकाबले खेलेगी। 

क्रमांक तारीख बनाम वेन्यू
1 06 मार्च, 2022 पाकिस्तान बे ओवल, टौरंगा
2 10 मार्च, 2022 न्यूजीलैंड सीडेन पार्क, हैमिल्टन
3 12 मार्च, 2022 वेस्टइंडीज सीडेन पार्क, हैमिल्टन
4 16 मार्च, 2022 इंग्लैंड बे ओवल, टौरंगा
5 19 मार्च, 2022 ऑस्ट्रेलिया इडेन पार्क, ऑकलैंड
6 22 मार्च, 2022 बांग्लादेश सीडेन पार्क, हैमिल्टन
7 27 मार्च, 2022 दक्षिण अफ्रीका हैंग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च


विश्वकप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम:
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: सब्भिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल