लाइव टीवी

विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार तक, इंस्टाग्राम पर इन 10 भारतीय क्रिकेटर्स की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

Updated Mar 03, 2021 | 12:36 IST

Most followed cricketers on Instagram: विराट कोहली समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर्स इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर हैं। लिस्ट में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार।

भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी जगजाहिर है। जितनी बड़ी तादाद में देश में क्रिकेट देखा जाता है, उतना शायद ही कोई दूसरा खेल लोकप्रिय है। क्रिकेट फैंस न सिर्फ स्टेडियम में जाकर टीम का हौसला बढ़ाते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की तरह क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ सीधे जुड़े रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। क्या आपको मालूम है कि इंस्टाग्राम पर कौन से क्रिकेटर्स ज्यादा पॉपुलर हैं? अगर नहीं तो फिक्र न करें। आज हम आपको 10 ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। 

विराट कोहली 

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। वह हाल ही में इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं।

एमएस धोनी 

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन फिर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। धोनी के 30.4 मिलियन (3 करोड़ 40 लाख) फॉलोअर्स हैं।

सचिन तेंदुलकर 

क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को संन्यास लिए हुए 7 साल से अधिक हो गए हैं। वह अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 27.8 मिलियन यानी दो करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स हैं।

रोहित शर्मा 

भारतीय ओपनर और सीमित ओवरों की टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा की इंस्टाग्राम पर दमदार फैन फॉलोइंग है। रोहित के प्लेटफॉर्म पर 17.5 मिलियन (1 करोड़ 75 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

हार्दिक पांड्या 

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसपर उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 16.2 मिलियन हैं यानी एक करोड़ 62 लाख।

सुरेश रैना 

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना उन चुनिंद क्रिकेटर्स में से हैं, जो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज के इंस्टाग्राम पर 14.9 मिलियन  (1 करोड़ 49 लाख) फॉलोअर्स हैं।

युवराज सिंह  

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का जलवा सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा है। वह भले ही कम पोस्ट शेयर करें, लेकिन फैंस में उन्हें लगातार उत्सुकता बन रहती है। युवराज के इंस्टाग्राम पर 10.6 मिलियन (1 करोड़ 60 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

वीरेंद्र सहवाग 

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपने चुटीले अंदाज के लिए बेहद मशहूर हैं। वह अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को गुदगुदा के कोई मौका नहीं छोड़ते। सहवाग के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 6.1 मिलियन यानी 61 लाख है। 

हरभजन सिंह 

स्पिनर हरभजन सिंह भी लगातार चर्चा में बने रहने वाले खिलाड़ी हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। उनके इस प्लेटफॉर्म पर 4.3 मिलियन (43 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

भुवनेश्वर कुमार

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन (29 लाख) फॉलोअर्स हैं। भुवनेश्वर प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल