लाइव टीवी

सचिन तेंदुलकर को मिला लॉरियस अवॉर्ड, लोग बोले- आज के बच्चे हमारी फीलिंग नहीं समझ पाएंगे

Updated Feb 18, 2020 | 11:52 IST

Laureus Sporting Moment Award 2000-2020: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020 का अवॉर्ड जीत लिया है। उनके अवॉर्ड जीतकर पर ट्विटर पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

बर्लिन: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 से सम्मानित किया गया है। सचिन के ‘2011 विश्व कप विनिंग मोमेंट’ को पिछले 20 साल में खेलों में सबसे बेहतर लम्हे माना गया। दरअसल, भारत के साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद सचिन को साथी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठा लिया था जिसे पूरी दुनिया में फैंस ने काफी पसंद किया था। सचिन को विजेता बनने के लिए सबसे अधिक वोट मिले। सचिन ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ के हाथों अवॉर्ड लिया। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड कार्यक्रम में सचिन के नाम की घोषणा की गई। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को फाइनल में हराकर विश्व कप जीता था। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन का यह छठा विश्व कप था। फाइनल मुकाबला छह विकेट से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था। इस दौरान सचिन की आंखों से आंसू भी गिर रहे थे। सचिन ने लॉरियस अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था, उस ट्रॉफी को पकड़े हुए, जिसका मैंने 22 वर्षों तक पीछा किया, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। मैं केवल अपने देशवासियों की ओर से उस ट्रॉफी को उठा रहा था।'

सचिन के अवॉर्ड जीतने के पर लोग बेहद खुश

सचिन के अवॉर्ड जीतने के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। एक यूजर विपुल नरिगारा ने लिखा, 'लॉरियस अवॉर्ड जीतने के लिए भगवान सचिन तेंदुलकर को बधाई। हम सभी भारतीय अपने लिटिल मास्टर पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।' समीर शुक्ला ने लिखा, 'सचिन अकेले खिलाड़ी थे जो 90 के दशक में टीम इंडिया को अपने दम पर आगे ले गए। सचिन एक बल्लेबाज से कहीं ज्यादा थे! सचिन एक इमोशन थे। आज के बच्चे शायद कभी नहीं समझ पाएंगे कि सचिन का हमारे लिए क्या मतलब था।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिन्होंने सचिन के युग को नहीं देखा वो यह नहीं समझ पाएंगे कि उन्हें क्रिकेट का भगवान क्यों कहा जाता है। वह जब मैदान पर उतरे थे तो लोग सचिन, सचिन, सचिन चिल्लाना शुरू कर देते थे। सचिन की वजह से क्रिकेट अधिक लोकप्रिय हुआ। क्रिकेट के भगवान को बधाई। सौम्यकांता मिश्रा ने लिखा, 'बधाई हो सर! आप हमें हर रोज फख्र महसूस करवाते हैं। आप यूं ही मजबूत बने रहें।' वहीं, अन्य यूजर ने कहा, 'लव यू भगवान, आप सभी सचिनिस्ट्स के लिए गर्व की बात है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल