लाइव टीवी

[VIDEO] उमेश यादव ने लगाई छक्कों की झड़ी, पवेलियन में झूमे विराट

Updated Oct 20, 2019 | 17:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने तुफानी अंदाज में 31 रन की पारी खेली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
उमेश यादव

रांची: पुछले बल्लेबाज उमेश यादव ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी की। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए उमेश ने तुफानी अंदाज में 10 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच शानदार छक्के लगाए। उन्होंने अपना शिकार स्पिनर जॉर्ड लिंडे को बनाया। उन्होंने पांचों छक्के लिंडे की गेंद पर लगाए। उमेश की इस लाजवाब पारी को देखर पवेलियन में मौजूद कप्तान विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और खुशी से झूम उठे। उमेश ने 310 के स्ट्राइक रेट से आतिशी पारी खेली। 10 गेंदों की पारी में टेस्ट इतिहास का यह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।

जॉर्ड लिंडे ने रवींद्र जडेजा (51) को 112वें की चौथी गेंद पर आउट किया। वह आठवें बल्लेबाज के तौर पर आउ हुए। इसके बाद क्रीज पर आए उमेश ने अंतिम दो गेंदों पर लगातार छक्के जड़े। अगले ओवर में आर अश्विन (14) अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन उमेश की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने 114वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए लिंड की पहली गेंद पर छक्के जमाया। फिर तीसरी गेंद को हवा में बाउंड्री के बाहर भेजा। इसके बाद उन्होंने पांचवी गेंद पर छक्के लगाया। हालांकि, उमेश ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी छक्के मारने की कोशिश की क्लासेन के हाथों लपके गए। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेला जा रहा सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण तीसरे सत्र में खेल रोकना पड़ा। चायकाल के के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी में सिर्फ पांच ओवर का खेल हो पाया जिसके बाद खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया गया। भारत की पहली पारी के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मैच रोके जाने तक दो विकेट नौ रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के शतक की बदौलत भारत ने नौ विकेट पर 497 रन बनाने के बाद पहली पारी घोषित कर दी थी। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल