लाइव टीवी

मुंबई टेस्ट की पहली पारी में विराट के नाम दर्ज हुए दो अनचाहे रिकॉर्ड, जिन्हें नहीं रखना चाहेंगे याद

Updated Dec 03, 2021 | 20:02 IST

Most Duck by Indian Captain in Test Cricket: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मुंबई टेस्ट की पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसी के साथ ही उनके नाम दो अनचाहे टेस्ट रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
मुंबई टेस्ट में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते विराट कोहली
मुख्य बातें
  • मुंबई टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली नहीं खोल पाए अपना खाता
  • बने टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान
  • शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची में हासिल किया दूसरा पायदान

मुंबई: तीन सप्ताह के ब्रेक के बाद कप्तान विराट कोहली की वापसी बेहद खराब रही। विराट मुंबई टेस्ट की पहली पारी में अपना खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और एजाज पटेल की गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। उनके एलबीडब्लू का फैसला विवादास्पद रहा। गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी थी लेकिन कोई निर्णायक साक्ष्य नहीं होने की वजह से तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला नहीं बदला और विराट को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। 

विराट कोहली को तीसरे अंपायर के फैसले पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पवेलियन लौटने से पहले फील्ड अंपायर नितिन मेनन से बात की। इसके बाद पवेलियन वापस लौटते वक्त उन्होंने बाउंड्री लाइन पर अपना बल्ला दे मारा। 

10 वीं बार कप्तानी करते हुए नहीं खोल पाए खाता 
विराट कोहली ने एक बार फिर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटते ही अपने नाम दो शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। ये ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें विराट कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10 बार शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने शून्य पर आउट होने के बाद एमएस धोनी को बतौर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में पीछे छोड़ दिया था। 

दुनिया में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले टेस्ट कप्तान
वहीं विराट कोहली सबसे ज्यादा बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट होने वाले कप्तानों की सूची में साझा रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टीफन फ्लेमिंग के नाम बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो 13 बार न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए शून्य पर आउट हुए थे। दूसरे पायदान पर साझा रूप से काबित विराट कोहली और द. अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ 10-10 बार टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए अपना खाता नहीं खोल सके हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन, द. अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये और भारत के एमएस धोनी काबिज हैं। 

घर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान
विराट कोहली करियर का 98वां टेस्ट खेलते हुए घरेलू सरजमीं पर साझा रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान भी बन गए हैं। भारतीय सरजमीं पर सफेद जर्सी पहनकर खेलते हुए विराट 6 बार अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। मंसूर अली खान पटौदी भी टीम इंडिया की कमान संभालते हुए घर पर 6 बार अपना खाता नहीं खोल सके थे। विराट कोहली साल 2017 में पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए अपना खाता नहीं खोल सके थे। उसके बाद 4 साल में पांचवीं बार घर पर उनके साथ ऐसा नहीं हुआ था।   

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल