लाइव टीवी

वर्ल्ड रिकॉर्डः विराट कोहली ने क्रिकेट इतिहास के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ा, किया ये खास कमाल

Reported by टाइम्स नाउ डिजिटल
Updated Jan 10, 2020 | 21:32 IST

Virat Kohli record: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को हासिल करते हुए एक खास कमाल कर डाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
विराट कोहली

पुणेः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कुछ ना कुछ रिकॉर्ड अपने नाम करके ही लौटते हैं। कम ही ऐसा होता है कि इस खिलाड़ी के आंकड़े सुर्खियों में ना आएं। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब श्रीलंका के खिलाफ पुणे में तीसरे व अंतिम टी20 मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। वो काफी देर बाद बैटिंग करने उतरे थे लेकिन आते ही अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करा लिया।

विराट कोहली ने कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 11,000 रन पूरे कर लिए हैं। वो क्रिकेट इतिहास में बने दुनिया के सभी कप्तानों में ऐसा सबसे जल्दी करने में सफल हुए हैं। विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर 196 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 252 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए थे।

ये हैं कप्तान के रूप में सबसे जल्दी 11000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

1. विराट कोहली (भारत) - 196 पारियों में

2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 252 पारियों में

3. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) - 265 पारियों में

4. एलेन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) - 316 पारियों में

4. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 324 पारियों में

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 मैच में विराट कोहली ने 17 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेली जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल