लाइव टीवी

संजय मांजरेकर और रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में शामिल हुए विराट कोहली 

Updated Nov 24, 2019 | 10:00 IST

Virat Kohli Joins Special Indian Club: विराट कोहली ने कोलकाता टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ते ही संजय मांजरेकर और रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में एट्री कर ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Virat kohli 27th test Century

कोलकाता: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वो भारत के लिए पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए पहली बार पिंक बॉल से खेलते हुए विराट ने ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर ये कारनामा कर दिखाया। करियर का 27वां टेस्ट शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 159 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 12 चौके भी जड़े। अपनी इस पारी को वो बड़ा नहीं कर सके और 136 रन बनाकर इबादत हुसैन की गेंद पर तैजुल इस्लाम के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। 

इस शतकीय पारी के साथ ही विराट कोहली ने अपना नाम संजय मांजरेकर और रोहित शर्मा के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। संजय मांजरेकर ने भारत के लिए डे नाइट वनडे में पहला शतक जड़ा था। वहीं रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में दूधिया रोशनी में भारत के लिए पहला शतक जड़ने का कारनामा किया था। अब इस सूची में विराट का नाम सबसे बड़े फॉर्मेट में दर्ज हो गया है। मांजरेकर और रोहित से अलग विराट के ये शतक इसलिए भी है क्योंकि दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था। जबकि विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ किया। 

सजंय मांजरेकर ने साल 1991 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए डे-नाइट मैच में शतक जड़ा था। मांजरेकर ने 82 गेंद पर 105 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी जड़े थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने द. अफ्रीका के सामने 4 विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन टीम इंडिया को इस मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

सुरेश रैना ने साल 2010 में टी-20 में भारत के लिए पहला शतक जड़ा था लेकिन उनके बल्ले से ये शतक दिन में खेले गए मैच में निकला था। टी-20- में दूधिया रोशनी में भारत के लिए पहला शतक रोहित शर्मा ने साल 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। उस मैच में रोहित ने 79 गेंद में  106 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े थे। 

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले शतक 

टेस्ट मैच: लाला अमरनाथ (1933/34) 
डे-नाइट टेस्ट: विराट कोहली (2019/20)
वनडे: कपिल देव (1983)
डे नाइट वनडे:  संजय मांजरेकर (1991)
इंटरनेशनल टी-20: सुरेश रैना (2010)
नाइट टी-20: रोहित शर्मा (2015)
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल