लाइव टीवी

Anushka Sharma B'day: विराट कोहली हुए रोमांटिक, अनुष्का के लिए किया ये खास ट्वीट

Updated May 02, 2020 | 01:45 IST

Virat Kohli romantic tweet for Anushka Sharma: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक खास संदेश के साथ ट्वीट किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Virat Kohli and Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने अपलोड किया रोमांटिक पोस्ट
  • अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर खास तस्वीर को पोस्ट किया
  • कप्तान कोहली ने जाहिर किया अपना प्यार

Virat Kohli romantic tweet on Anushka Sharma's Birthday: इन दिनों सभी लोग लॉकडाउन में अपने घरों में हैं। लोग अपने परिवारों के साथ समय बिता रहे हैं और शायद ही उनको ऐसा मौका कभी मिला हो। व्यस्त रहने वाले क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए तो ये मौका बेहद शानदार साबित हुआ है। टीम इंडिया के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी उन्हीं में से एक हैं जो इन दिनों अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें अनुष्का के साथ इतना समय बिताने का मौका कभी नहीं मिला। ताजा पोस्ट में उन्होंने अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर फिर अपना प्यार खुलकर जाहिर किया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लॉकडाउन के दौरान आए दिन फैंस के लिए तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करते रहे हैं। कभी साथ में मस्ती करते हुए, कभी अपने कुत्ते के साथ खेलते हुए तो कभी लोगों को जागरुक करते हुए। विराट कोहली ने शुक्रवार को भी एक खास पोस्ट किया जो अनुष्का के लिए था। उन्होंने अनुष्का के लिए अपने प्यार को जाहिर किया।

कोहली ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो बर्थडे केक से अनुष्का का मुंह मीठा करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा का जन्मदिन लॉकडाउन में दोनों ने काफी सादगी से मनाया। ये जोड़ी हमेशा की तरह क्यूट लग रही है। विराट ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो, और तुम मेरी दुनिया को रोज रोशन करती हो। आइ लव यू।'

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। उसके बाद से दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों में मिलते रहे हैं। अपने क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण विराट बिजी रहते थे जबकि अनुष्का भी अपने काम में व्यस्त रहती थीं। लॉकडाउन के बहाने दोनों को खूब समय साथ बिताने का मौका मिला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल