लाइव टीवी

विराट कोहली ने इस तरह दी हिटमैन रोहित शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं...

Updated Apr 30, 2020 | 17:48 IST

कोरोना वायरस के कहर के बीच अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हिटमैन रोहित शर्मा( Rohit Sharma) को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली(Virat kohli) सहित अन्य खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Loading ...
rohit-kohli-pti
मुख्य बातें
  • रोहित शर्मा मना रहे हैं अपना 33वां जन्मदिन
  • इस मौके पर विराट कोहली सहित टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों ने उन्हें दी शुभकामनाएं
  • विराट और रोहित के बीच विश्व कप 2019 के बाद आई थी मतभेद की खबरें

मुंबई: कोरोना वायरस के कारण भारत सहित पूरी दुनिया में लॉकडाउन है। आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ घर की भीतर वक्त बिता रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य साथी खिलाड़ियों ने टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कोरान वायरस के बीच शुभकामानाओं में स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया गया है। 

विराट कोहली ने ट्वीट कर रोहित को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रोहित। भगवान आपको आशीष, स्वास्थ्य, खुशियां और बहुत सी शानदार पारियां दे। सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें।' विश्व कप 2019 के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा थी कि टीम रोहित और विराट को दो खेमों में बंट गई है। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति साफ हो गई और रोहित अपने बल्ले से रंगीन के बाद सफेद जर्सी में भी बतौर ओपनर धमाके करते रहे। 

टीम इंडिया और मुंबई इंडियन्स में रोहित के साथी रहे हरभजन सिंह ने रोहित को शुभकामनाएं दी है। भज्जी ने ट्वीट कर कहा, जन्मदिन की शुभकामनाएं रोहित भाई। आप हमेशा चमकते और हमें गौरान्वित करते रहें। बहुत सारा प्यार।  

बीसीसीआई और मुंबई इंडियन्स ने भी हिटमैन को ट्वीट कर स्पेशल तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल