लाइव टीवी

गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने पढ़े विराट की तारीफ में कसीदे...

Updated Dec 03, 2020 | 16:26 IST

विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कई रिकॉर्ड बनाने के बाद वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Loading ...
विराट कोहली
मुख्य बातें
  • विराट बने हैं एक दशक में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर पूरे किए वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट बना चुके हैं 22 हजार से ज्यादा रन

नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने के बाद जमकर तारीफ की है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान सबसे तेज गति से 12 हजार रन बनाने की उपलब्धि भी हासिल की। इसके अलावा विराट एक दशक में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। 

साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद से अब तक विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22,074 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक दशक के अंतराल में 20 हजार रन बनाने की विशिष्ट उपलब्धि भी हासिल की। विराट के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

लक्ष्मण को नहीं था विराट की काबीलियत पर यकीन 
लक्ष्मण ने स्वीकार किया कि उन्हें शुरुआती दौर में विराट कोहली की क्षमता पर यकीन नहीं था। उन्हें लगता था कि वो ज्यादा लंबे समय तक टीम इंडिया में नहीं बने रहेंगे लेकिन बाद में मैदान पर उनका समर्पण देखकर उन्हें अचरज हुआ। वो शानदार खिलाड़ी बने। मुझे लगता है कि हर सीरीज में वो जिस तरह खेलते हैं और हर दिन मैदान पर जिस तरह का समर्पण और ऊर्जा बनाए रखी वो अविश्वसनीय है।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी ऊर्जा और स्तर को बनाए रखने की होगी। एक बार भी हमें एक बार भी उनकी ऊर्जा में गिरावट देखने को नहीं मिली चाहे वो बल्लेबाजी कर रहे हों या फील्डिंग। 

विराट को दबाव और चेज पसंद है 
लक्ष्मण विराट कोहली की लक्ष्य का पीछा करने की कला की तारीफ की और कहा, भारतीय कप्तान को दबाव और जिम्मेदारी लेना पसंद है। दबाव में विराट के खेल में और निखार आ जाता है। आप उनका वनडे रिकॉर्ड देखें कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए कितने शतक जड़े हैं। उस वक्त आपको पता होता है कि आपको कितने लक्ष्य का पीछा करना है। हर वक्त आपके ऊपर स्कोरबोर्ड का दबाव होता है लेकिन उन्हें दबाव सहना और जिम्मेदारी लेना पसंद है और यही उनके सर्वश्रेष्ठ खेल को बाहर लेकर आता है। 

देश को जीत दिलाकर मिलती है संतुष्टि
वहीं गौतम गंभीर ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, आप कुछ हासिल कर लें लेकिन सबसे अच्छा तब महसूस होता है जब आप विजयी रन बनाकर वापस लौटते हैं और इस बात से संतुष्ट महसूस करते हैं कि आप अपने देश के लिए कुछ कर सके। संभवत: ये सभी मिलकर विराट को वो बनाते हैं जो वो आज हैं। इसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं उन्होंने 20 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और ये अपने आप सबकुछ बयां कर देता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल