लाइव टीवी

IND vs SA: जानिए कौन हैं रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम में शामिल किए गए प्रियांक पांचाल

Updated Dec 13, 2021 | 20:32 IST

Who is Priyank Panchal: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में उनकी जगह शामिल हुए प्रियांक पंचाल कौन हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
प्रियांक पंचाल
मुख्य बातें
  • भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2021
  • रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
  • टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए प्रियांक पंचाल

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से ठीक पहले भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई में नेट सत्र के दौरान हाथ में चोट लगी जिसके बाद बीसीसीआई ने घोषणा कर दी है कि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में 26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वो नहीं खेलेंगे। इसके साथ ही ये भी ऐलान किया गया है कि कवर के तौर पर इंडिया-ए टीम के कप्तान प्रियांक पांचाल को रोहित की जगह टेस्ट टीम में जगह दी गई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं प्रियांक पंचाल।

दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ ‘ए’ टेस्ट सीरीज में इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे प्रियांक पांचाल ने हाल ही में 96 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते उनको रोहित शर्मा की जगह कवर के तौर पर बुलाया गया है। पांचाल को आज रात मुंबई में टीम होटल पहुंचने को कहा गया है। वह रोहित के कवर के तौर पर वहां है। ऐसा इसलिए भी किया गया है क्योंकि प्रियांक पंचाल हाल में दक्षिण अफ्रीका गए थे और वहां उन्होंने इंडिया-ए की अगुवाई की थी और उनके बल्ले से रन भी निकले थे।

कौन हैं प्रियांक पांचाल?

प्रियांक पांचाल का जन्म 9 अप्रैल 1990 को अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। वो पहली बार 2003-04 में चर्चा में आए थे जब अंडर-15 में वो पॉली उमरीगर ट्रॉफी के दो सीजन में खेलते दिखे थे। इसके बाद अंडर-17 की तरफ कदम बढ़ाते हुए उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अपने पहले सीजन में उन्होंने शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद फरवरी 2008 में उन्होंने घरेलू वनडे (लिस्ट-ए) क्रिकेट में करियर का आगाज किया और विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में शतक जड़कर सबका दिल जीत लिया।

नवंबर 2016 में किया बड़ा कमाल

साल 2008 में ही प्रियांक ने गुजरात के लिए खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला मैच खेला जो गुजरात ने पारी के अंतर से जीता था। साल बीते और नवंबर 2016 में तब बड़ा मौका आया जब इस बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार तिहरा शतक जड़ दिया और वो गुजराज के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने और उसी के अगले सीजन में वो एक रणजी ट्रॉफी सीजन में गुजरात के लिए एक ही सीजन में हजार से ऊपर रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए और 2016-17 के उस सीजन में वो सर्वाधिक रन (1310) बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

बार-बार लगातार 

उसके बाद से वो थमे नही हैं। प्रियांक 2017-18 के रणजी ट्रॉफी सीजन और फिर 2018-19 के विजय हजारे अग ट्रॉफी सीजन में वो सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। अगस्त 2019 में वो दुलीप ट्रॉफी में इंडिया-ए रेड टीम के कप्तान भी बनाए गए। वहीं इसी साल (2021) वो भारत के इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के साथ जोड़ गए हालांकि उनको खेलने का मौका नहीं मिला था।

पांचाल के आंकड़े

प्रथम श्रेणा मैच - 98

रन - 6891

शतक - 24

अर्धशतक - 24

शीर्ष ्स्कोर - नाबाद 314 रन

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल