लाइव टीवी

Yuvraj Singh Birthday: जब पिता ने कहा था- 'शेर का बच्चा कभी घास नहीं खाता', जानिए युवी की 10 खास बातें

Updated Dec 12, 2020 | 07:34 IST

Happy Birthday Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह का आज 39वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
आज युवराज सिंह का 39वां जन्मदिन (PTI)
मुख्य बातें
  • आज युवराज सिंह का 39वां जन्मदिन
  • भारतीय क्रिकेट की बड़ी सफलताओं में युवराज का बड़ा योगदान
  • बचपन में स्केटिंग को लेकर थी दीवानगी, पिता को नहीं था मंजूर

भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी हुए। कुछ स्टार बने और कुछ सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपना नाम जोड़ने में सफल रहे। स्टार खिलाड़ियों की जब भी बात होगी तो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम हमेशा लिया जाएगा।

आज वो क्रिकेट से दूर हैं लेकिन हाल में जब उन्होंने रिटायरमेंट से बाहर आते हुए घरेलू क्रिकेट खेलने का ऐलान किया तो उनके फैंस फिर उत्साहित हो गए। आज युवराज सिंह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास और अहम बातें। 

  • युवराज सिंह ने टीम इंडिया को टी-20 और वनडे विश्वकप खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उन्हें साल 2011 में विश्वकप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया। 2007 में आयोजित T20 World Cup में युवराज सिंह ने 12 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। तब से उन्हें क्रिकेट मे सिक्सर किंग के नाम से भी पुकारा जाने लगा। 
  • युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी क्रिकेटर थे। वो चाहते थे कि उनका बेटा देश के लिए क्रिकेट खेले। योगराज ने भारत के लिए एक टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले।
  • युवराज सिंह रोलर स्केटिंग चैंपियन भी रह चुके हैं। जब वो स्केटिंग चैंपियन बनकर घर लौटे तो पिता ने उनका गोल्ड मेडल फेंक दिया था। और कहा कि शेर का बच्चा कभी घास नहीं खाता। इसके बाद युवराज ने सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दिया।
  • युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। लेकिन उन्होंने अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की। दोनों ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी।
  • युवराज सिंह अपना आदर्श सचिन तेंदुलकर को मानते हैं और हमेशा उनकी सराहना करते हैं। कई बार मैच के दौरान उन्हें सचिन तेंदुलकर के पैर छूते देखा गया था।
  • युवराज सिंह ने एनिमेटेड मूवी जंबो में अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता भी थे।
  • युवराज सिंह ने कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकेट में वापसी की थी। उन्हें 2011 विश्वकप के दौरान इस घातक बीमारी के बारे में पता चल गया था लेकिन उन्होंन इस बारे में किसी को नहीं बताया और खेलते रहे। इसके बाद अमेरिका में इलाज कराने के बाद उन्होंने मैदान में धमाकेदार वापसी की।
  • YouWeCan इस नाम से युवराज सिंह चैरिटी भी चलाते हैं। जो कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करने और लोगों के बीच कैंसर की जागरुकता फैलाने का काम करती है।
  • युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अचानक अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने संन्यास लेते समय कुछ बड़े सवाल भी खड़े किए थे जिसमें सबसे बड़ा सवाल ये था कि फिटनेस साबित करने के लिए यो-यो टेस्ट पास करने के बावजूद उनको टीम में वापस नहीं लिया गया। अब उन्होंने संन्यास लेने के एक साल बाद घरेलू क्रिकेट में दोबारा खेलने का फैसला लिया है।
  • युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैचों में 1900 रन (3 शतक, 11 अर्धशतक), 304 वनडे मैचों में 8701 रन (14 शतक, 52 अर्धशतक) और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1177 रन बनाए (8 अर्धशतक)।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल