लाइव टीवी

Yuvraj vs Dhoni: युवराज सिंह के पिता ने धोनी और विराट को लेकर उगली आग, अब दिया ये बयान

Updated May 06, 2020 | 19:22 IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बार फिर पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह गरजे हैं। उन्होंने धोनी पर करारा प्रहार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Yuvraj Singh's father Yograj Singh slams MS Dhoni again

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों- युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तों की चर्चा कोई नई बात नहीं है। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के बारे में कभी कुछ गलत बात नहीं की है लेकिन हमेशा से इन दोनों के बीच खटास को लेकर खबरें उड़ती नजर आई हैं। इसमें जिस एक नाम की सबसे बड़ी भूमिका रही, वो हैं युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह। युवी के पिता ने हमेशा धोनी को टारगेट किया और एक बार फिर उन्होंने धोनी को लेकर विवादित बयान दे डाला है।

योगराज सिंह ने इस बार सौरव गांगुली को अपने बयान का जरिया बनाया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बारे में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा। योगराज के मुताबिक सौरव गांगुली ने अपने कप्तानी के दिनों में जैसे जूनियर खिलाड़ियों का साथ देते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया, वैसा धोनी ने कभी नहीं किया।

योगराज का ताजा बयान

युवराज सिंह के पिता योगराज ने अपने इस ताजा बयान में कहा, 'हाल ही में मैंने सहवाग, गंभीर और युवराज से जुड़े जो वीडियो देखे, सभी ने धोनी के बारे में सीधे या घुमा-फिरा कर कुछ ना कुछ जरूर कहा है। आखिर सब लोग गांगुली के बारे में इतनी बात क्यों करते हैं? जब उसने टीम बनानी शुरू की थी, तब टीम की रैंकिंग 7 थी। उसने युवराज, कैफ, जहीर, हरभजन, सहवाग और गंभीर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया और एक नई टीम बनाई।'

युवराज को कप्तान बनना था..

योगराज सिंह ने इसके बाद अपने बेटे युवराज सिंह का पक्ष लेते हुए कहा कि उनका बेटा भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने का असल हकदार था लेकिन धोनी की किस्मत वहां काम कर गई। योगराद ने कहा, 'ये किस्मत ही है कि युवराज को कप्तान बनना चाहिए था लेकिन कमान धोनी को मिली और साथ ही एक बनी-बनाई टीम भी।'

कोहली, धोनी ने धोखा दिया लेकिन मिलनी चाहिए अच्छी विदाई

युवी के पिता यहीं नहीं थमे। उन्होंने धोनी के साथ-साथ मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भी निशाना साधा। उनका मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने युवराज सिंह से धोखा किया। योगराज ने कहा, 'इन दोनों के अलावा (धोनी और कोहली) चयनकर्ताओं ने भी धोखा दिया। मैं हाल ही में रवि से मिला। उसने मुझसे एक फोटो के लिए पूछा। मैं उनसे कहा है कि सभी महान खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से अच्छी विदाई मिलनी चाहिए। जब धोनी, कोहली या रोहित रिटायर हों तो बोर्ड से गुजारिश है कि उन्हें अच्छी विदाई दी जाए क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। कई लोगों ने युवराज की पीठ पर छुरा भोंका और ये दुख देता है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल