लाइव टीवी

'करोड़ों में कमाई और हजारों में दान', चहल ने विराट-अनुष्का फंडरेज में दी डोनेशन, फिर भी ट्रोलिंग का हुए शिकार

Updated May 10, 2021 | 14:00 IST

Yuzvendra Chahal trolled: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को 95 हजार रुपए दान में देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Loading ...
युजवेंद्र चहल

कोरोना संकट के दौर में कई जानी-मानी हस्तियां लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फंड रेजिंग अभियान शुरू किया है, जो कोविड रिलीफ के लिए है। फंड रेजिंग में स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 95 हजार रुएप दान किए हैं। हालांकि, चहल के इतनी रकम दान करने से लोग खुश नहीं हैं और सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। चहल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कोई कह रहा है कि चहल को और बड़ा दिल दिखाना चाहिए था तो कुछ ने कहा कि स्पिनर द्वारा दिया गया दान ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

एक यूजर ने कहा कि चहल का अलग अंदाज ... उन्होंने 1 लाख का राउंड फिगर नहीं बल्कि 95 हजार का दान किया। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि चहल करोड़ों में कमा रहा है और सिर्फ 95 हजार दान कर रहा है। इससे बेहतर था, ना ही देता। तीसरी यूजर ने लिखा कि इनके 95 हजार आम आदमी के 50 रुपए के बराबर हैं। वहीं, कई लोग चहल के सपोर्ट में भी आगे आए हैं। एक शख्स ने कहा कि दान में भी राजनीति? चहल ने जो भी दिया दिल से दिया, बाकी लोग बताएं किसने कितना दिया? अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा किया है। कम से कम 95,000 हजार तो दिए। 

फंड रेजिंग अभियान का लक्ष्य 7 करोड़

विराट कोहली और अनुष्का ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना से जंग जीतने में मदद के लिए आगे आएं, जिसके बाद अच्छी खास उत्साह देखा गया। लोगों के मदद भरे रवैये का शुक्रिया करने के लिए दोनों ने सोशल मीडिया पर एक थैंक्स गिविंग नोट भी शेयर किया। अनुष्का ने लिखा कि इस मुहिम में योगदान देने वाले लोगों का दिल से शुक्रिया। हमने आधे से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया है। बता दें कि विराट और अनुष्का को इस फंड रेजिंग अभियान में 7 करोड़ रुपए जुटाने हैं, जिसमें दोनों पहले ही 2 करोड़ रुपए खुद दान कर चुके हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल