लाइव टीवी

आपका दिल चुरा लेंगे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के ये रोमांटिंक पल, देखें कपल की क्यूट PHOTOS

Updated Dec 07, 2020 | 19:14 IST

Yuzvendra Chahal fiance Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा एक सेलिब्रिटी कपल जो सुर्खियों में छाया है, वो स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा हैं। जब से युजवेंद्र और धनश्री वर्मा की सगाई हुई है, तब से इस नए कपल की जमकर चर्चा हो रही है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें-वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने रोमांटिंक पल भी अपने फैंस के साथा साझा किए हैं। दोनों की कई ऐसी क्यूट तस्वीरें हैं, जो आपका दिल चुरा लेंगी।

मालूम हो कि युजवेंद्र और धनश्री ने 9 अगस्त 2020 को एक निजी समारोह में सगाई कर फैंस को हैरत में डाल दिया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दोनों ऐसा कुछ करने वाले हैं। दोनों अब आने वाले समय में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अभी तक इस कपल ने शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। धनश्री की बात करें तो उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है, लेकिन पेशे से वह एक यूट्यूबर हैं। उनकी खुद की डांस कंपनी भी है। उन्होंने टिकटॉक पर भी जमकर धूम मचाई थी।
 

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मी की पहली बार मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। भारतीय स्पिनर ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि लॉकडाउन में वह बोर हो रहे थे और इसलिए उन्‍होंने अपनी मंगेतर की डांस क्‍लास ज्‍वाइन की ताकि बोरियत मिटाई जा सके। चहल ने कहा था, 'लॉकडाउन में रोका एक आशावादी विशेषज्ञता थी (ठहाका)। समय गुजारने के लिए मैंने डांस सीखने का मन बनाया था और वहां मेरी मुलाकात अपनी होने वाली पत्‍नी से हो गई। वो कॉरियोग्राफर है।'
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल