लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Afghanistan vs India Asia Cup 2022 Live Score IND vs AFG T20 Match Live cricket score online updates
Live Blog

IND vs AFG Highlights: विराट-भुवी के धमाके से उड़े अफगानिस्तान के परखच्चे, भारत ने जीत के साथ ली एशिया कप से विदा

Updated Sep 08, 2022 | 11:05 PM IST

Asia Cup 2022, India vs Afghanistan Highlights: भारत ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की। भारत ने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Loading ...
India vs Afghanistan Highlights

भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर-फोर राउंड में लगातार दो हार के बाद अफगानिस्तान को बुरी तरह रौंद डाला। भारत ने गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से धमाकेदार जीत हासिल कर टूर्नामेंट से विदाई ली। बता दें कि दोनों ही टीम फाइनल की दौड़ से पहले  ही बाहर हो चुकी हैं। भारत ने विराट कोहली (नाबाद 122) के शतक के दम पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, जवाब में अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 111 रन बना सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा आर अश्विन, दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

ऐसा रहा अफगानिस्तान की पारी हाल

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। भुनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (0) और रहमानुल्ला गुरबाज (0) को पवेलियन भेजा। जजई एलबीडब्ल्यू और गुरबाज बोल्ड हुए। इसके बाद, भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने करीम जनत (2) को कोहली के हाथों कैच कराया जबकि नजीबुल्लाह जदरान (0) को एलबीडब्ल्यू किया। एक छोर से अफगानिस्तान के विकेट रहे लेकिन दूसरे ओर पर इब्राहिम जदरान डटे रहे। अफगानिस्तान को पांचवां झटका कप्तान मोहम्मद नबी (7) के रूप में लगा, जिन्हें अर्शदीप सिंह ने छठे ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। 

अजमतुल्लाह ओमरजई को भुवनेश्वर ने सातवें ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। अफगानिस्तान की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है उसने 6 विकेट 21 के कुल स्कोर पर गंवा दिए। हालांकि, इब्राहिम ने राशिद खान (15) के साथ सातवें और मुजीब-उर-रहमान (18) के संग आठवें विकेट के लिए 33-33 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की लाज बचाई। राशिद को दीपक हुड्डा ने 14वें ओवर में आउट किया और मुजीब को अश्विन ने 18वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वहीं, इब्राहिम नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 59 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 64 रन की पारी खेली। फरीद अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने की दमदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने विराट कोहील के साथ पारी का किया और पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। यह साझेदारी 13वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें फरीद अहमद ने नजीबुल्ला के हाथों लपकवाया। राहुल ने 41 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 62 रन की पारी खेली। फरीद ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपने जाल में फंसाया। सूर्यकुमार बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 गेंदों में 6 रन बनाए।

कोहली ने ठोका एतिहासिक शतक

125 के कुल स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद कोहली ने ऋषभ पंत के साथ जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। कोहली ने और भी ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया और उनके बल्ले ने जमकर आग उगली। कोहली ने तीसरे विकेट के लिए पंत के साथ 87 रन की अटूट साझेदारी की। कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 6 सिक्स लगाए। यह कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक है। उन्होंने टी20 इंटरनेशवल में पहली सेंचुरी बनाई है। वहीं, पंत ने 16 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। 

India vs Afghanistan Playing 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब-उर-रहमान और फजलहक फारुकी, फरीद अहम मलिक।

Sep 08, 2022  |  10:44 PM (IST)
भारत ने 101 रन से जीता मैच

भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से शिकस्त दी है। भारत के लिए 20वां ओवर दिनेश कार्तिक ने किया और 18 रन खर्च किए। इब्राहिम जदरान ने तीन डबल लिए और दो छक्के ठोके। इब्राहिम 59 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। वहीं फरीद अहमद ने 5 गेंदों में नाबाद 1 रन जुटाया।

20 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 111/8, वाइड-3 रन।
 

Sep 08, 2022  |  10:37 PM (IST)
अक्षर पटेल ने दिए 6 रन

IND vs AFG T20 Live Score: अक्षर पटेल ने 19वें ओवर में 6 रन दिए। इब्राहिम ने चार और फरीद ने दो रन बनाए।

19 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 94/8, इब्राहिम जदरान 46* और फरीद अहमद 2* क्रीज पर हैं।

Sep 08, 2022  |  10:36 PM (IST)
मुजीब-उर-रहमान हुए आउट

IND vs AFG T20 Live Score: अश्विन ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। मुजीब गेंदबाज के ऊपर से खेलना चाहते थे पर चूक गए। उन्होंने 12 गेंदों में 18 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 88/8, इब्राहिम जदरान 42* और फरीद अहमद 0* क्रीज पर हैं।
 

Sep 08, 2022  |  10:28 PM (IST)
मुजीब लगाया फॉर और सिक्स

IND vs AFG T20 Live Score: मुजीब-उर-रहमान ने 16वां ओवर करने आए अश्विन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया।

16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 73/7, इब्राहिम जदरान 35* और मुजीब-उर-रहमान 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Sep 08, 2022  |  10:20 PM (IST)
राशिद खान लौटे पवेलियन

IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान का सातवां विकेट राशिद के तौर पर गिरा है। उन्हें दीपक हुड्डा ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। राशिद छक्का मारने की फिराक में डीप स्क्वेयर पर अक्षर के हाथों लपके गए। उन्होंने 19 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए।
14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 57/7, इब्राहिम जदरान 31* और मुजीब-उर-रहमान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Sep 08, 2022  |  10:03 PM (IST)
गेंदबाजी के लिए आए आर अश्विन

IND vs AFG T20 Live Score: कप्तान राहुल ने 10वें ओवर में आर अश्विन को गेंद थमाई, जिसमें 5 रन आए। राशिद ने तीन और इब्राहिम ने 2 रन जुटाए।

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 34/6, इब्राहिम जदरान 20* और राशिद खान 4* क्रीज पर हैं।

Sep 08, 2022  |  10:00 PM (IST)
अक्षर पटेल ने अच्छा ओवर निकाला

IND vs AFG T20 Live Score: अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन दिए। इब्राहिम ने दो और राशिद ने एक रन बनाया।

9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 29/6, इब्राहिम जदरान 18* और राशिद खान 1* क्रीज पर हैं।
 

Sep 08, 2022  |  09:58 PM (IST)
इब्राहिम जदरान ने लगाया चौका

IND vs AFG T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने आठवें ओवर में पांच रन दिए। इब्रामिह ने पहली गेंद पर चौका मारा और तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला।

8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 26/6, इब्राहिम जदरान 16* और राशिद खान 0* क्रीज पर हैं।
 

Sep 08, 2022  |  09:55 PM (IST)
भुवनेश्वर कुमार ने मारा पंजा

IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान को छठा झटका अजमतुल्लाह ओमरजई के रूप में लगा है, जिन्होंने 6 गेंदों में 1 रन जुटाया। उन्हें भुवी ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओमरजई को विकेट की पीछ कैच कराया। भुवी का यह पांचवां शिकार है।
7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 21/6, इब्राहिम जदरान 11* और राशिद खान 0* क्रीज पर हैं।
 

Sep 08, 2022  |  09:49 PM (IST)
मोहम्मद नबी बने अर्शदीप का शिकार

IND vs AFG T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया। नबी एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौके के जरिए 7 रन बनाए।
6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 21/5, इब्राहिम जदरान 11* और अजमतुल्लाह ओमरजई 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Sep 08, 2022  |  09:40 PM (IST)
नबी ने चाहर पर जड़ा चौका

IND vs AFG T20 Live Score: दीपक चाहर ने चौथे ओवर में 9 रन खर्च किए। नबी ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर दौड़कर तीन लिए। वहीं, इब्राहिम ने दो रन जुटाए।
4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 18/4, इब्राहिम जदरान 9* और मोहम्मद नबी 7* क्रीज पर हैं।
 

Sep 08, 2022  |  09:36 PM (IST)
भुवनेश्वर ने फिर किए दो शिकार

IND vs AFG T20 Live Score: भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में भी दो शिकार किए। उन्होंने चौथी गेंद पर करीम जनत को आउट किया। जनत ने ऑफ स्टंप के बाहर आई गुड लेंथ गेंद से छेड़छाड़ करने को कोशिश की और स्लिप में कोहली को कैच थमाया। उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। भुवी ने अंतिम गेंद पर नजीबुल्लाह जदरान को पवेलियन की राह दिखाई। वह इनस्विंगिग यॉर्कर को भांप नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उनका खाता नहीं खुला।
3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 9/4, इब्राहिम जदरान 7* और मोहम्मद नबी 0* क्रीज पर हैं।
 

Sep 08, 2022  |  09:30 PM (IST)
दीपर चाहर को मिला ओवर

IND vs AFG T20 Live Score: कप्तान राहुल ने दूसरे ओवर में दीपक चाहर को गेंद सौंपी, जिन्होंने 6 रन दिए। इब्राहिम ने एक चौके समेत 5 और करीम ने 1 रन बनाया।

2 ओवर के बाद  अफगानिस्तान का स्कोर 7/2, इब्राहिम जदरान 6* और करीम जनत 1* क्रीज पर हैं।


 

Sep 08, 2022  |  09:27 PM (IST)
भुवनेश्वर ने चटकाए दो विकेट

IND vs AFG T20 Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने हजरतुल्लाह जजई को चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, भुवी ने अंतिम गेंद पर रहमानुल्ला गुरबाज बोल्ड किए। दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए।

1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 1/2, इब्राहिम जदरान 1* और करीम जनत 0* क्रीज पर हैं।

Sep 08, 2022  |  09:06 PM (IST)
अफगानिस्तान को मिला 213 का टारगेट

IND vs AFG T20 Live Score: भारत ने अफगानिस्तान को 213 रन का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान के लिए 20वां ओवर फारूकी ने किया और 18 रन दिए। विराट कोहली ने पहली-दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। 
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 212/2, वाइड-2 रन। 

Sep 08, 2022  |  08:53 PM (IST)
कोहली ने फिर खोल अपने हाथ

IND vs AFG T20 Live Score: कोहली ने 18वें ओवर में फारूकी के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने 14 रन बटोरे। कोहली ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/2, वाइड-2 रन। विराट कोहली 90* और ऋषभ पंत 15* क्रीज पर हैं।

Sep 08, 2022  |  08:46 PM (IST)
फरीद अहमद ने लुटाए 15 रन

IND vs AFG T20 Live Score: फरीद अहमद ने 17वें ओवर में 15 रन लुटाए। पंत ने तीसरी गेंद पर चौका मारा जबकि कोहली पांचवीं और छठी गेंद पर फॉर हासिल किया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 77* और ऋषभ पंत 14* क्रीज पर हैं।

Chandrayaan 3